Prajwal Revanna की पेशी आज, 34 दिन बाद जर्मनी से लौटा देश, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का आरोपी

Prajwal Revanna Sexual Harassment Case: प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। उसके 3000 अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। वही 34 दिन से फरार था और बीती रात ही जर्मनी से वतन लौटा। आते ही SIT ने उसे गिरफ्त में ले लिया।

Prajwal Revanna

प्रज्वल गत 26 अप्रैल को फरार हो गया था और देश छोड़कर जर्मनी भाग गया था।

विज्ञापन

Prajwal Revanna Sexual Harassment Case: देश के बहुचर्चित कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया। प्रज्वल बीती रात जर्मनी से 34 दिन बाद देश लौटा। वह गत 26 अप्रैल को सेक्स स्कैंडल उजागर होने के बाद फरार हो गया था। पिता-दादा और परिवार के अन्य सदस्यों की अपील के बाद वह वतन लौटा।

स्कैंडल की जांच कर रही SIT ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कदम रखते ही प्रज्वल को गिरफ्त में ले लिया। उसे CID ऑफिस ले जाया गया और आज उससे पूछताछ की जाएगी। इस बीच मेडिकल कराने के बाद उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT उसका रिमांड और कस्टडी मांग सकती है। वायरल वीडियो में वही है, इसकी जांच के लिए उसके ऑडियो सैंपल लिए जाएंगे।

Advertisment

 

अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज

बता दें कि जर्मनी से इंडिया लौटने से पहले प्रज्वल रेवन्ना ने कर्नाटक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। उसकी मां याचिका लेकर कोर्ट पहुंची, लेकिन याचिका ठुकरा दी गई। कोर्ट ने निर्देश दिया कि प्रज्वल वतन लौटकर खुद पर लगे आरोपों का सामना करे। प्रज्वल पर 3 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

वीडियो जारी करके लौटाने को कहा

प्रज्वल रेवन्ना ने परिजनों की वतन लौटने की अपील के बाद गत 27 मई को जर्मनी से ही एक वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा कि वह 31 मई को SIT के सामने पेश होगा। उस पर लगे आरोप झूठे और निराधार हैं। जो वीडियो वायरल हुए हैं, वह उसके नहीं हैं। प्रज्वल ने साजिश रचे जाने के आरोप विरोधियों पर लगाए हैं।

 

विज्ञापन

दादा ने चेतावनी दी, प्रज्वल ने माफी मांगी

बता दें कि प्रज्वल को उसके दादा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह घर लौट आए और खुद पर लगे आरोपों का सामना करे, नहीं तो परिवार मामले में सहयोग नहीं करेगा। उसे परिवार का विरोध झेलना पड़ सकता है। परिवार उसे अकेला छोड़ने पर मजबूर हो जाएगा। परिवार की और उनकी इज्जत बचाने के लिए उसे वतन लौटना पड़ेगा।

विज्ञापन

चेतावनी मिलने के 3 दिन बाद प्रज्वल ने वतन लौटने के बयान वाला वीडियो जारी किया। उसने वीडियो जारी करके अपने दादा और परिवार से माफी मांगी और कहा कि उसका जर्मनी जाना पहले से तय था। उसे मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि वीडियो वायरल हुए हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है और SIT बनी। उसका लुक आउट नोटिस तक जारी हुआ।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ