Prajwal Revanna Obscene Video Case: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सियासत फिलहाल उबल रही है। विपक्षी नेताओं के हमले के बीच प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए हैं। वहीं कर्नाटक सरकार ने इस मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया है। इस बीच एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से प्रत्याशी असदुद्ीन ओवैसी ने प्रज्वल रेवन्ना के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
ओवैसी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आप मंगलसूत्र की बात मत करो। यूपी में हाथरस में दलित बच्ची का रेप करने वाला भी बीजेपी का ही था। उन्होंने कहा कि प्रज्वल ने महिलाओं के 2 हजार वीडियो बनाए। इसमें फरियाद लेकर आने वाली महिला, उनके घर में काम करने वाली महिला और टीवी में दिखाई देने वाली एंकर समेत कई महिलाओं के वीडियो बनाए। ओवैसी ने कहा कि रेवन्ना ने महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी और वहीं पीएम मोदी उनके समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम भूल गए हैं कि जिसके लिए आप वोट मांग रहे हैं उसने महिलाओं का जीवन तबाह किया है। उन्होंने जनता से कहा कि पीएम मोदी रोज नारी शक्ति की बात करते हैं। कह रहे हैं कि मैं मुस्लिम महिलाओं का भाई हूं। इस पर ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि माफ करो हमें ऐसा भाई नहीं चाहिए। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि पीएम मोदी को पता था कि प्रज्वल ऐसे काम करता है इसके बावजूद उन्होंने उसके समर्थन में रैली को संबोधित किया।
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
10 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
31 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
6 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines