कुमार गौरव,नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए बयान को लेकर आज दिन भर हंगामा होता रहा । संसद के दोनो सदनों में इसे लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा में तो उनके बयान के खिलाफ बीजेपी सांसदो ने हंगामा किया और इस वजह सें सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
बीजेपी के तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खड़गे के बयान पर पलट वार करते हुए बयान की निंदा की और कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 10 टर्म से सांसद हैं। इतने वर्षों का राजनैतिक अनुभव रखने वाले खड़गे से इस तरह के अभद्र भाषा की उम्मीद नहीं थी।
और पढ़िए –जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूसीसी के जरिए 2024 फतह की तैयारी में बीजेपी !
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ये भी कहा कि कांग्रेस की सोच और मानसिकता ही ऐसी है। ये तो महान देशभक्त वीर सावरकर के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसी मुद्दे पर बात करते हुए जोशी ने कांग्रेस के एक नेता अजय राय के स्मृति ईरानी पर दिए गए लटके झटके वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग तो महिलाओं के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते है।
प्रह्लाद जोशी यही नहीं रुके उन्होंने मलिकार्जुन खड़गे पर हमला करते हुए कहा कि ये इटैलियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस आजादी की लड़ाई वाली कांग्रेस नहीं है और खड़गे इस नकली इटैलियन कांग्रेस के रबड़ स्टैम्प अध्यक्ष है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया इनकार? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
3 mins ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
11 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines