Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Application Process: केंद्र सरकार ने देश की करीब 10 करोड़ महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को डेढ़ गुणा बढ़ा दिया है। अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर के बदले 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद उन्हें सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा। BPL कार्डधारक परिवार की कोई भी महिला स्कीम का फायदा उठाने के लिए आवेदन कर सकती है। जानिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का फायदा उठाने के लिए कैसे आवेदन करें, क्या-क्या डोक्यूमेंट चाहिएं और इससे क्या-क्या फायदे होंगे…
यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, ED ने शराब घोटाले में की कार्रवाई
मई 2016 में लॉन्च हुई थी उज्ज्वला योजना
देश की आर्थिक रूप से कमजोर हुई महिलाओं को केंद्र सरकार मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करती है। एक आंकड़े के मुताबिक, अब तक करीब 10 परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसे मई 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को सरकार फ्री में LPG गैस का कनेक्शन देती है। लाभार्थियों को सरकार रियायत यानी सब्सिडी पर गैस सिलेंडर भी देती है। इस योजना के लिए पुरुष आवेदन नहीं कर सकते। 18 साल से अधिक उम्र की महिलाएं इसकी लाभार्थी हैं।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को ED ने भेजा समन, Mahadev Betting App से जुड़ा है मामला
योजना के फायदों के लिए ऐसे करें आवेदन
- pmujjwalayojana.com आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज डाउनलोड फॉर्म लिंक पर जाकर क्लिक करें।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फॉर्म का फॉर्म डाउनलोड करके इसे भरें।
- फॉर्म में सारी जानकारियां भरकर घर के पास वाले LPG केंद्र में जमा कराएं।
- फॉर्म के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट भी अटैच करने होंगे, जिनकी वेरिफिकेशन के बाद कनेक्शन मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: HIV+ युवक ने की शादी, पत्नी के बाद बेटी भी हुई संक्रमित, अब शख्स ने कर ली आत्महत्या
योजना का फायदा उठाने के लिए यह डोक्यूमेंट चाहिएं
- ऐज प्रूफ
- BPL कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- BPL लिस्ट में नाम की कॉपी
- बैंक अकाउंट की फोटो कॉपी
संबंधित खबरें
जम्म-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान
19 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
5 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines