---विज्ञापन---

देश angle-right

गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह बोले, मरना मंजूर है, लेकिन डरना-झुकना मंजूर नहीं, Video किया जारी

Sanjay Singh Arrest: आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने ये कार्रवाई दिल्ली शराब घोटाला मामले में की है। सुबह ईडी ने छापेमारी भी की थी, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने, उनके बयान स्टेटमेंट और चार्जशीट […]

---विज्ञापन---

Sanjay Singh Arrest: आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने ये कार्रवाई दिल्ली शराब घोटाला मामले में की है। सुबह ईडी ने छापेमारी भी की थी, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने, उनके बयान स्टेटमेंट और चार्जशीट के आधार पर मिले सबूत के बाद संजय सिंह को अरेस्टिंग हुई है। उधर, संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें मरना मंजूर है, लेकिन डरना और झुकना मंजूर नहीं है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1709588724148027713?s=20

उधर, आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। ईडी की कार्रवाई के बाद काफी संख्या में आम समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने वहां बैठकर संजय सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। बताया गया है कि दिल्ली शराब घोटाले में पहली बार संजय सिंह का नाम दिसंबर 2022 में आया था।

---विज्ञापन---

सांसद से हुई 10 घंटे की पूछताछ

बताया गया है कि गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह के आवास पर ही ईडी ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल संजय सिंह को उनके घर में ही रखा गया है। एतिहात के तौर पर संजय सिंह के आवास के बाहर भारी संख्या में पैरामिलिट्री बस तैनात किया गया है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि संजय सिंह को उनके आवास के पीछे वाले गेट से निकाल कर सीधे ईडी मुख्यालय ले जाया जाएगा।

क्या है दिल्ली शराब घोटाला

दिल्ली सरकार ने कोरोना काल में दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को लागू किया था। आरोप है कि इस नीति के लागू होने के बाद कई अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जांच शुरू होने के बाद कई लोग इसके दायरे में आए थे। हालांकि कुछ समय बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भाजपा बोली- आपको तो पहले से ही पता था

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी अब कह रही है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है और उन्हें इसकी जानकारी पहले से थी। सिरसा ने कहा कि जब आप पैसे बांट रहे थे और करोड़ों रुपये इकट्ठा कर रहे थे, तो आपको पहले से ही पता था कि आपको जेल जाना पड़ेगा। अब आपको इसका हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि वे अब लोगों की सहानुभूति लेने की कोशिश कर रहे हैं। सिरसा ने कहा कि आपने (अरविंद केजरीवाल) हमेशा झूठ बोला है। और अब आपको भी हिसाब देना होगा।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Oct 04, 2023 05:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola