पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF भारत में सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न के लिए सबसे लोकप्रिय बचत योजनाओं में से एक है. आमतौर पर पीपीएफ खाता 15 वित्तीय वर्षों में मैच्योर होता है. मैच्योरिटी के बाद अगर आप इस खाते को आगे भी जारी रखना चाहते हैं और इसमें नए पैसे जमा करना चाहते हैं, तो एक छोटा सा नियम नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है. पीपीएफ खाता खोलने के 15 वित्तीय वर्ष पूरे होने पर आपके पास तीन विकल्प होते हैं.
पहला तो पूरा पैसा निकालें और खाता बंद करें, मूलधन और ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता. दूसरा खाता अपने आप 5 साल के ब्लॉक में चालू रहेगा और बची हुई रकम पर ब्याज मिलता रहेगा. तीसरा आप हर साल तय रकम जमा करते हुए 5-5 साल के लिए खाता आगे बढ़ा सकते हैं.
सिर्फ पैसे बचाने से नहीं बनेंगे अमीर! आज ही अपनाएं ये 8 आसान हैक्स, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
एक फॉर्म भूलने पर कैसे होगा लाखों का नुकसान?
अगर आप मैच्योरिटी के बाद भी खाते में पैसे जमा करना चाहते हैं, तो आपको मैच्योरिटी की तारीख से 1 साल के भीतर फॉर्म-एच (नए नियमों में फॉर्म 4) भरकर बैंक या डाकघर में जमा करना अनिवार्य होता है. यदि आपने यह फॉर्म जमा नहीं किया और खाते में पैसे जमा करते रहे तो मैच्योरिटी के बाद आपके द्वारा जमा की गई नई रकम पर सरकार 1 रुपए का भी ब्याज नहीं देगी. नए निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत मिलने वाली छूट भी रद्द हो जाएगी. आपका खाता अपने-आप ‘बिना निवेश’ वाली श्रेणी में चला जाएगा और नया जमा किया गया पैसा बिना किसी फायदे के फंसा रह सकता है.
क्या करें निवेशक?
यदि आपका पीपीएफ खाता 15 साल पूरा करने वाला है या कर चुका है, तो तुरंत अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाएं और फॉर्म-एच और फॉर्म-4 जमा करें. समय रहते यह कदम उठाने से आपका गाढ़ी कमाई का पैसा बिना किसी नुकसान के बढ़ता रहेगा.
महंगाई के बीच कैसे बचाएं अपनी जमा पूंजी? जानिए 2026 में पैसे बचाने के सबसे असरदार तरीके
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
6 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
7 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
8 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
10 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
19 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
22 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
23 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines