Akash Prime missile: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के एअर डिफेंस सिस्टम की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। भारत ने चुन-चन कर चीन और तुर्किए को ड्रोन के गिराया। यह कमाल किया था रुस में निर्मित S-400 और स्वदेशी आकाश सिस्टम। अब भारत ने एक और स्वदेशी डिफेंस सिस्टम तैयार कर लिया है। DRDO ने जमीन से हवा में मार करने वाला ‘आकाश प्राइम सिस्टम’ तैयार किया है। बुधवार को इसका परीक्षण हुआ।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की तैयारी, पाकिस्तान से युद्ध में कैसे निभाएगा बड़ी भूमिका?
15000 फीट कर हुआ सफल परीक्षण
भारतीय सेना ने बुधवार को ‘आकाश प्राइम सिस्टम’ का सफल परीक्षण किया। लद्दाख में 15000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर सेना की वायु रक्षा यूनिट ने डीआरडीओ अधिकारियों के साथ मिलकर परीक्षण किया। बताया गया कि परीक्षण के दौरान सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों ने बहुत ऊंचाई वाले क्षेत्र में तेज गति से चलने वाले विमानों पर 2 प्रहार किए। यह पूरी तरह सफल रहे। सेना इस सिस्टम की तीसरी और चौथी रेजिमेंट का गठन करेगी।
ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी बड़ी भूमिका
पहलगाम हमले के बाद भारत ने आंतक पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इससे भड़ककर पाक ने भारत पर ड्रोन अटैक किए थे। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन ड्रोन को हवा में तबाह कर दिया था। इस दौरान आकाश मिसाइलों ने बड़ी भूमिका निभाई थी। अब डीआरडीओ ने इसके प्राइम वर्जन का परीक्षण किया है।
यह है आकाश की ताकत
आकाश मिसाइल को साल 2009 में भारतीय सेना में शामिला किय गया था। एक आकाश बैटरी में तीन मिसाइलों वाले चार लांचर होते हैं। प्रत्येक बैटरी 64 लक्ष्यों को ट्रैक कर 12 लक्ष्यों पर हमला कर सकती है। मिसाइल में एक 60 किलो का उच्च विस्फोटक है। आकाश सिस्टम पूरी तरह से मोबाइल है और वाहनों के एक चलते काफिले की रक्षा करने में सक्षम है। यह सिस्टम 2,000 किमी के क्षेत्र के लिए एयर डिफेंस को सुरक्षा देता है।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिला तो क्या-क्या बदलेगा? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की है मांग
संबंधित खबरें
'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
12 mins agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
1 hr ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
1 hr agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
1 hr ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
9 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
10 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
11 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
11 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
12 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines