Pope Francis Latest News: पोप फ्रांसिस अगले साल भारत दौरे पर आ सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उनको न्योता दिया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने शनिवार को इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैथोलिक चर्च की ओर से 2025 को जुबली ईयर घोषित किया गया है। इसके बाद पोप की संभावित भारत यात्रा हो सकती है। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। पीएम मोदी उनको पहले ही न्योता दे चुके हैं। पूरी प्रक्रिया का फैसला वेटिकन को लेना है। एक चैनल से बातचीत में कुरियन ने कहा कि यात्रा का शेड्यूल जल्द जारी हो सकता है। पोप की सुविधाओं के अनुसार तारीखों का ऐलान होगा।
शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने वेटिकन में आयोजित हुए समारोह में शिरकत की है। इस समारोह में आर्कबिशप जॉर्ज जैकब कूवाकड को पोप फ्रांसिस द्वारा कार्डिनल नियुक्त किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री कुरियन शामिल रहे हैं। 51 साल के कूवाकड मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। वे 2020 से पोप फ्रांसिस के अंतरराष्ट्रीय दौरों की मेजबानी कर रहे हैं। उनके अलावा कार्डिनल के तौर पर 20 और पादरियों को प्रमोट किया गया है। कूवाकाड मोनसिग्नर की उपाधि हासिल कर चुके हैं। इससे पहले उनको तुर्की में निसिबिस का टाइटिलर आर्कबिशप बनाया जा चुका है।
जल्द होगा तारीखों का ऐलान
मंत्री कुरियन के मुताबिक कैथोलिक चर्च 2025 को ईसा मसीह के जन्म जयंती वर्ष के तौर पर मना रही है। पोप अगले साल कई कार्यक्रमों में बिजी रहेंगे। जुबली वर्ष के बाद ही उनकी इंडिया आने की उम्मीद है। कुरियन के अनुसार जल्द तारीखों का ऐलान हो सकता है। ईसाई समुदाय और पीएम मोदी उनकी यात्रा का वेट कर रहे हैं। इसी महीने की शुरुआत में गोवा के मंत्री मौविन गोडिन्हो ने बयान जारी किया था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि पोप जल्द भारत आएंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन के दौरान पोप फ्रांसिस को भारत दौरे का न्योता दिया था।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
6 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines