---विज्ञापन---

देश angle-right

Poonch: तस्करी में छात्राओं का इस्तेमाल, पाकिस्तान की नई चाल नाकामयाब

पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर: सीमावर्ती पुंछ जिले में पुलिस ने सेना और बीएसएफ के साथ मिलकर मेंढर इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल बना दिया है। पुलिस ने कार्रवाई कर पाकिस्तान की एक और चाल को नाकामयाब कर दिया। 890 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस ने सीमावर्ती गांव की दो लड़कियों […]

---विज्ञापन---

पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर: सीमावर्ती पुंछ जिले में पुलिस ने सेना और बीएसएफ के साथ मिलकर मेंढर इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल बना दिया है। पुलिस ने कार्रवाई कर पाकिस्तान की एक और चाल को नाकामयाब कर दिया।

890 ग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस ने सीमावर्ती गांव की दो लड़कियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 890 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। एसएसपी पुंछ रोहित बसकोत्रा ने बताया कि हमें एक विशेष सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से एक बड़ी खेप आने वाली है।

---विज्ञापन---

10वीं की छात्रा को पकड़ा

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मेंढर में नियंत्रण रेखा पर तैनात बीएसएफ के साथ साझा अभियान चलाकर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को पकड़ लिया। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ी गई छात्रा से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर घर के पास छिपाकर रखी 400 ग्राम हेराइन बरामद की गई।

पाकिस्तान की नई साजिश 

नियंत्रण रेखा पर नशा तस्करी को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की यह नई साजिश है। वह अब छात्राओं को कैरियर के रूप में इस्तेमाल करने लगा है। दोनों गिरफ्तार लड़कियां मेंढर के डेरी डबसी की रहने वाली हैं। पुलिस की तरफ से करवाई करते हुए मेंढर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 16, 2022 07:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola