Poonch Terrorist Attack : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और वह बार-बार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैला रहा है, लेकिन भारतीय सेना हर बार पाक की करतूतों को नाकाम कर दे रही है। घाटी में छुपे आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। सुरक्षा बलों के जवान जमीन और आसमान दोनों जगहों से तलाशी में जुटे हुए हैं। इस बीच पुंछ और राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी गई है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों आतंकवादियों ने पुंछ-राजौरी हाइवे पर भारतीय सेना की दो गाड़ियों को अपना निशाना बनाया था। इस आतंकी हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए और दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी घाटी के जंगलों में जाकर कहीं छुप गए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों की टीम ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया है। हालांकि, अभी तक आतंकवादी पकड़े नहीं गए हैं।
यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान में आतंकी हमला, पूर्व चीफ जस्टिस की हत्या
पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी
सेना के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में राजौरी सेक्टर के डेरा की गली के वन क्षेत्र में सेना के जवानों का तलाशी अभियान जारी है। जमीन के साथ-साथ आसमान से भी आतंकवादियों को खोजा रहा है। आतंकियों को बिल से निकालने के लिए राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बैन कर दी गई हैं। अब मदद पहुंचाने के लिए आतंकियों से न तो कोई संपर्क कर पाएगा और न ही आतंकी किसी से सहायता मांग पाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मारा गया आतंकी
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू के खौर और अखनूर में सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। सेना के सूत्रों का कहना है कि देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा से आधी रात को चार आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर भारतीय सेना ने गोलीबारी की, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
37 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
1 hr agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
1 hr agoLIVE: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, राहत और बचाव कार्य जारी
1 hr agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
11 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines