Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार 21 दिसंबर को घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। इसमें से 4 जवानों की पहचान ही अभी तक सेना ने उजागर की है। इसमें उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के राइफलमैन गौतम कुमार, उत्तरप्रदेश कानपुर के नायक करण कुमार, चमोली के नायत बीरेंद्र सिंह और चौथे की बिहार नवादा के चंदन कुमार के रूप में हुई है।
पौड़ी गढ़वाल के राइफलमैन गौतम कुमार के जीजा जितेंद्र कुमार ने बताया कि अगले साल 11 मार्च को उनकी शादी होनी थी। परिवार में हर कोई उसकी शादी की तैयारी में व्यस्त था। 30 सितंबर को ऋषिकेश में हमारा सगाई समारोह था लेकिन हमारी खुशियां गम में बदल गईं है। जितेंद्र ने बताया कि वे 2014 में सेना में शामिल हुए थे और पिछले 2 सालों से पुंछ में तैनात थे। पिछले दिनों वे मेरे बेटे के मुंडन समारोह पर छुट्टियां लेकर आए थे और 16 दिसंबर को ही वापस ड्यूटी पर गए थे।
बीरेंद्र के शहीद होने से सदमे में परिवार
चमोली के बमियाला गांव के 32 साल के नायक बीरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को रूड़की लाया गया। यहां से आज उनके गांव लाया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं पिता सुरेंद्र सिंह किसान हैं वहीं मां गृहिणी हैं। बीरेंद्र का एक भाई भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात हैं। बीरेंद्र की मौत की खबर के बाद से ही परिवार सदमे में हैं।
परिवार के साथ होली मनाने वाले थे करण कुमार
वहीं कानपुर के बाहुपुर गांव के करण कुमार भी इस हमले में शहीद हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूरे परिवार में शोक की लहर है। वे 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शहीद होने की खबर से पूरा परिवार सदमे में हैं। करण के परिवार में उनकी पत्नी और 2 साल की बेटियां हैं। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पहुंचेगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार करण आखिरी बार सितंबर में घर आए थे। घटना से 2 दिन पहले करण ने अपने छोटे भाई अरुण को फोन कर कहा कि वह फरवरी में घर आएंगे और परिवार के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाएंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
31 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
38 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines