Sanatan Dharma Row: देश में इस वक्त सनातम धर्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसी क्रम में हाल ही में भाजपा से राजस्थान के बड़े नेता और केंद्र सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान पर सियासी बवाल हो गया है। उन्होंने कहा था कि जो भी सनातन धर्म के खिलाफ बोलेगा, उसकी जुबान खींच ली जाएगी, उसकी आंखों निकाल ली जाएंगी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। अब इस बयान पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बड़ा बयान सामने आया है।
क्या कहा था शेखावत ने?
जानकारी के मुताबिक, गजेंद्र सिंह शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म के खिलाफ बातें कर रहे हैं, वे संभल जाएं। सनातन का विरोध करने वालों की जुबान खींच ली जाएगी। सनातन धर्म को आंखें दिखाने वालों की आंखें निकाल ली जाएंगी। इस दौरान वे सैकड़ों साल तक भारत और सनातन धर्म पर हमला करने वालों पर भी बसरे।
ओवैसी बोले- हिंसा भड़काना चाहते हैं
उन्होंने कहा था कि भारत की संस्कृति और सनातन पर सैकड़ों-हजारों सालों से हमले होते रहे हैं। सनातन को हर वक्त खत्म करने की कोशिश रही है। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग औरंगजेब और खिलजी की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन हम भी अपने पूर्वजों की कसम खाकर अपने सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए खड़े हुए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब हम किसी भी कीमत पर सनातन धर्म के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस वीडियो पर ऑल इंडिया मुस्लिन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्य ओवैसी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के मंत्री का ये बयान हिंसा को खुलेआम भड़काने वाला है।
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
25 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
42 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines