भारत ने ब्रिक्स समिट 2026 की अध्यक्षता की और 12-13 सितंबर को समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ. समिट के पहले दिन भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों और पार्टनर देशों के लिए गाला डिनर आयोजित किया, जिसके वेजिटेरियन मेन्यू पर देश की सियासत गरमाई हुई है. भाजपा और कांग्रेस में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मेन्यू पर सवाल उठाते हुए तंज कसा, जिस पर भाजपा सांसद किरेन रिजिजू ने पलटवार किया. वहीं समाजवादी पार्टी ने ब्रिक्स समिट के नतीजों पर सवाल उठाए.
गाला डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने कसा तंज
कांग्रेस ने ब्रिक्स समिट के मेहमानों को वेज फूड परोसने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे भाजपा के द्वारा दुनिया पर शाकाहार थोपने का प्रयास बताया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने X हैंडल पर छोले-भटूरे की फोटो पोस्ट करके कैप्शन दिया कि 80 प्रतिशत भारतीय नॉन-वेजिटेरियन हैं और भारतीय नॉन-वेज फूड बहुत स्वादिष्ट होता है. मेरी बहन के हाथों से बने छोले भटूरे भी बहुत टेस्टी होते हैं. बता दें कि ब्रिक्स समिट के मेहमानों के लिए आयोजित गाला डिनर के मेन्यू में सिर्फ वेज फूड था, जबकि डिनर करने वाले लोग इंटरनेशनल डेलीगेशन थे और वे नॉन-वेज खाते होगे.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर पोस्ट में लिखा कि भाजपा अपनी खान-पान संबंधी पसंद को पहले से भारतीयों पर थोप रही है, जिससे गंभीर समस्या पैदा हो रही है. अब भाजपा ने दुनियाभर के देशों में अपने मित्रों पर अपनी पसंद थोपनी शुरू कर दी है. भारत दुनिया का सबसे समृद्ध और विविधताओं वाला देश है, जहां कई तरह के बेहतरीन नॉन-वेज व्यंजन बनते हैं, जो दुनियाभर के लोगों को पसंद आते हैं और वे उनका खूब आनंद भी लेते हैं. फिर मोदी सरकार भारत की इस संस्कृति को क्यों छिपा रही है? क्या मोदी सरकार को भारत की विविधता से शर्म आती है, जबकि वो भारत की असली पहचान है?
राहुल-पवन के तंज पर रिजिजू का पलटवार
कांग्रेस सांसदों राहुल गांधी और पवन खेड़ा के आरोपों पर भाजपा मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया. उन्होंने नाम लिए बिना अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस ब्रिक्स के सदस्य देशों के नेताओं को परोसे गए खाने पर राजनीति कर रही है. विदेशी मेहमानों ने इंडियन वेज फूड का लुत्फ उठाया, जिसमें देश की अलग-अलग संस्कृतियों के व्यंजन शामिल थे. कांग्रेस से समिट की उपलब्धियों पर फोकस करने की बजाय डिनर मेन्यू पर सवाल उठाकर अंतरराष्ट्रीय राजनयिक कार्यक्रम का महत्व कम करने का प्रयास किया है. कांग्रेस अपने देश को आगे बढ़ता नहीं देख सकती.
समाजवादी पार्टी ने नतीजों पर सवाल उठाए
समाजवादी पार्टी ने ब्रिक्स सम्मेलन के नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दुनिया को परेशान कर रहे युद्धों को रोकने के लिए और भी बहुत कुछ किया जा सकता था. सांसद राम गोपाल यादव ने दावा किया कि समिट का कोई रिजल्ट नहीं निकला. अगर ब्रिक्स देश रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने या ईरान संघर्ष से जुड़े पक्षों को समझाने के लिए एकजुट होते तो स्थिति कुछ और होती. युद्ध पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं और अर्थव्यवस्थाएं अस्थिरता का दंश झेल रही हैं. 45 पेज का जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और संयम, संवाद और कूटनीति से विवाद सुलझाने का आह्वान किया गया, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
55 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines