हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बिहार में सियासी हलचल, सीएम नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से की बात

विज्ञापन

सौरव कुमार, पटना: बिहार में सियासी हलचल तेज है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस आलाकमान से बातचीत शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से भी फोन पर बातचीत हुई है। इन दोनों नेताओं के बीच बातचीत की जानकारी कांग्रेस पार्टी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने दी है। सूत्रों की मानें तो नीतीश और सोनिया के बीच हुई बातचीत में बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी चर्चा हुई है। बीजेपी की मौजूदा कार्यशैली पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

हलचल तेज
शनिवार को जेडीयू से आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में हलचल तेज है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा था। जेडीयू डूबता हुआ जहाज नहीं बल्कि दौड़ता हुआ जहाज है, ये समय आने पर पता चल जाएगा। उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग जहाज को डुबाना चाहते थे, नीतीश कुमार ने समय रहते उन लोगों को पहचान लिया। आरसीपी सिंह को पार्टी से जाना ही था क्योंकि उनका तन यहां था, लेकिन मन कहीं और था।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, सत्ता जाने से आरसीपी सिंह बौखला गए। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया लेकिन वो मालिक बन गए थे, जबकि वो या हम बस केयर टेकर हैं। ललन सिंह ने कहा, एक और चिराग मॉडल तैयार किया जा रहा था। हम लोगों ने समय रहते उसे खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, अभी ट्रेलर देखिए बाद में फिल्म देखिएगा। समय आने पर सब कुछ बताएंगे। सबको पता है कि षड्यंत्र कहां से हुआ। नीतीश कुमार के कद को छोटा करने की साजिश हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola