नासिक पुलिस ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 300 करोड़ रुपए की ड्रग्स की बरामद
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

इंद्रजीत सिंह
Nashik Police Raid On Drug Manufacturing Company : नासिक जिले के शिंदे पलासे इलाके में पुलिस ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 151 किलो ड्रग्स जब्त किया है। बता दें कि ड्रग्स की कीमत 300 करोड़ रुपए बताई गई है, बहरहाल पुलिस ने कंपनी के मालिक भूषण पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई की साकीनका पुलिस ने 8 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, ताजा मामले में नाशिक से ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई है, जिसके लिए जिशान इकबाल शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, यह फार्मास्यूटिकल की फैक्ट्री थी, जिसमें एमडी ड्रग्स बनाने का कारोबार चल रहा था।
सत्यनारायण चौधरी, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मुंबई पुलिस ने बताया कि इससे पहले, साकीनाका में हुई कारवाई में 10 ग्राम ड्रग्स पकड़ा गया था, इसके बाद धारावी में रेड हुई, जहां और अधिक ड्रग्स मिला, इसमें कई लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद साउथ मुंबई में पुलिस ने रेड की, वहां से भी ड्रग्स बरामद किया गया और अब नासिक से ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक देशी कट्टा और कुछ कैश भी जब्त किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: