Police Notice to Asaduddin Owaisi: महाराष्ट्र के सोलापुर में भड़काऊ भाषण देकर AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी फंस गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 168 के तहत नोटिस जारी किया है। पुलिस ने ओवैसी को यह नोटिस भरी सभी में मंच पर दिया। ओवैसी बुधवार को सोलापुर मध्य विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार फारूक शाब्दी की प्रचार रैली में आए थे और मंच पर थे, तभी उनको पुलिस ने नोटिस दिया।
नोटिस में ओवैसी को अपने भाषण में किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने और भड़काऊ भाषण न देने की हिदायत दी गई है। क्योंकि नोटिस मराठी भाषा में था तो ओवैसी ने अंग्रेजी भाषा में नोटिस मांगा। इसलिए पुलिस ने उन्हें अंग्रेजी भाषा का नोटिस भी ईमेल कर दिया। वहीं नोटिस लेते हुए ओवैसी ने कहा कि नोटिस दूल्हे भाई को ही आते है, किसी दूसरे को नहीं आते। सिर्फ भाईजान से ही मोहब्बत है न, क्या करें। इस तरह उन्होंने नोटिस का मजाक भी उड़ाया।
यह भी पढ़ें:Baba Siddique हत्याकांड में नया खुलासा; शूटर ने बताई वो सच्चाई, जानकर चौंकी मुंबई पुलिस
इसलिए मिला ओवैसी को नोटिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार चल रहा है। हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और डिप्टी CM फडणवीस के बीच जुबानी जंग भी चल रही है। बुधवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में चुनावी रैली में आए थे। यहां उन्होंने ’15 मिनट’ का किस्सा सुनाया। उन्होंने लोगों का बताया कि साल 2012 की बात है। उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक रैली में बयान दिया था।
उसने कहा था कि अगर देश से 15 मिनट के लिए पुलिस नाम की चीज को खत्म ही कर दिया जाए तो पता चल जाएगा कि ताकतवर कौन है? इतना कहने के बाद उन्होंने तुरंत वेरी सॉरी कहते हुए बात पलट दी। मोबाइल और घड़ी देखी और फिर बोले कि 9.45 हुए हैं तो सभी अपनी घड़ी में टाइम देख लो। चुनाव प्रचार करते 15 मिनट हो गए हैं। इस तरह उन्होंने 15 मिनट का कनेक्शन जोड़ा।
बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ रही है। 16 सीटों पर ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव प्रचार करने के लिए वे और उनके भाई दोनों महाराष्ट्र में ही हैं।
यह भी पढ़ें:SDM को थप्पड़ मारने वाला Naresh Meena कौन? कांग्रेस और किरोड़ी लाल मीणा से खास कनेक्शन
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
1 hr agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
1 hr agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
2 hrs agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
3 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
4 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
4 hrs agoLIVE: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान
5 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
6 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
13 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines