हैदराबाद में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम कर दी गई है। आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़ी घटना को होने से पहले ही टाल दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हैदराबाद में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में इस साजिश का पर्दाफाश हुआ। एक आरोपी को विजयनगरम से और दूसरे को हैदराबाद से पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक सामान बरामद किया गया है।
आरोपी सिराज को विजयनगरम और समीर को हैदराबाद से पकड़ा
बता दें कि पुलिस ने दोनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय सुराज उर्फ रहमान और 28 वर्षीय सईद समीर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों सऊदी अरब में बैठे ISIS के हैंडलरों के संपर्क में थे।
पुलिस मामले की कर रही पूछताछ
पुलिस का कहना है कि उनके पास से अमोनिया, सल्फर और एल्युमिनियम पाउडर जैसे विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं। संयुक्त छापेमारी के दौरान पहले रहमान को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने समीर का नाम उजागर किया, जिसके बाद समीर को भी हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले भी ISIS से संबंध के आरोप में 6 लोग हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों से ISIS से संबंध रखने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम भी शामिल है, जिन पर पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की मंजूरी, सभी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
2 mins ago57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द, होटलों में सख्ती.. CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
6 mins agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड
27 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
1 hr agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
2 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल-असम में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर
4 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
5 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
13 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines