पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने 2500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दायर की है। चार्जशीट में ज्योति पर जो आरोप लगाए गए हैं, उससे उसका पाकिस्तान कनेक्शन बेनकाब हो गया है। चार्जशीट में ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया है।
हिसार पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया था। SIT ने जांच करने के बाद अपना आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। चार्जशीट में कहा गया है कि ज्योति मल्होत्रा की जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के ठोस सबूत जुटाए गए हैं। ज्योति मल्होत्रा कथित तौर पर काफी समय से पाकिस्तानी एजेंटों को संवेदनशील जानकारी दे रही थी और उनसे नियमित संपर्क में थी।
16 मई को गिरफ्तार हुई थी ज्योति मल्होत्रा
हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के संदेह में मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था और फिर हिरासत में भेज दिया गया था। जांच में सामने आया कि शुरुआत में उसने एक आम यूट्यूबर की तरह ब्लॉग और कंटेंट बनाना शुरू किया था, लेकिन पाकिस्तान यात्रा के दौरान वह कथित तौर पर पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों के संपर्क में आ गई।
इससे पहले कहा गया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां मल्होत्रा को एक “प्रॉपर्टी” के तौर पर विकसित करने की कोशिश कर रही थीं। उसके मोबाइल फोन की डिजिटल फॉरेंसिक जांच की गई तो पता चला कि भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश अली के साथ उसकी काफी बातचीत होती थी।
यह भी पढ़ें : मॉडल-इन्फ्लुएंसर के सामने अश्लील हरकत करने वाले के खिलाफ एक्शन, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
SIT की चार्जशीट में शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों नाम के ISI के गुर्गों के साथ ज्योति के संबंध का भी ज़िक्र किया गया है। इससे पहले खुलासा हुआ था कि वह नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। 13 मई को दानिश को भारत से निष्कासित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
7 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
10 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines