Miya Museum: असम के गोलपारा में अधिकारियों ने ‘मिया’ संस्कृति को दर्शाने वाले एक संग्रहालय को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि असम पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। उन्हें हिरासत में लिये जाने के बाद आतंकियों से लिंक की जांच की जाएगी।
बता दें कि ‘मिया’ वर्तमान बांग्लादेश के मुस्लिम निवासियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। बताया जा रहा है कि जिस मिया म्यूजियम को सील किया गया है, उसे केंद्र सरकार की किफायदी आवास योजना पीएमएवाई के तहत आवंटित किया गया था।
अभी पढ़ें – Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम रूहानी दीदी रखा
गोलपारा जिले के दपकरभिता में म्यूजियम को रविवार को खोला गया था और दिन बाद ही इसे सील कर दिया गया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे बंद करने की मांग करते हुए कहा कि असम में मिया नाम का कोई समुदाय नहीं है।
गोलपारा के उपायुक्त खनिंद्र चौधरी ने कहा कि 2018 में अखिल असम मिया परिषद के अध्यक्ष मोहर अली को पीएमएवाई के तहत घर आवंटित किया गया था, लेकिन इसे अपने निवास के रूप में उपयोग करने के बजाय उन्होंने इसे म्यूजियम में बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि ये PMAY के प्रावधानों का उल्लंघन है, इसलिए हमने घर को सील कर दिया है।
उपायुक्त ने कहा कि पीएमएवाई के तहत बेघरों को आवासीय उद्देश्यों के लिए घर आवंटित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि म्यूजियम को सील करने के अलावा, ग्रामीण विकास विभाग ने अली को कारण बताओ नोटिस जारी कर यह बताने को कहा है कि घर को संग्रहालय में क्यों बदला गया?
अली ने कहा- अनिश्चितकालीन धरना शुरू करूंगा
उधर, अली ने कहा कि उन्होंने मेरे आवास को सील क्यों किया है? अब मैं कहां रहूंगा? मैं राज्य सरकार से मिया संग्रहालय स्थापित करने के लिए गुवाहाटी में जमीन आवंटित करने की मांग करता हूं। मांग पूरी होने तक मैं अनिश्चितकालीन धरना शुरू करूंगा।
अभी पढ़ें – कर्नाटक: लिंगायत मठ में मृत मिले पुजारी, 2 पेज के सुसाइड नोट में लगाया उत्पीड़न का आरोप
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इससे पहले मंगलवार को संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि लुंगी को छोड़कर सभी सामान असमिया लोगों के हैं। यदि वे यह साबित नहीं कर पाते हैं कि प्रदर्शित वस्तुओं का उपयोग केवल मिया लोग ही करते हैं, तो मामला दर्ज किया जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूकंप के झटकों से कांपा तिब्बत, रिक्टर स्केल पर 3.6 रहीं तीव्रता
33 mins agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
1 hr agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
11 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
14 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
14 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
18 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
18 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
19 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
20 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines