झारखंड के तीन विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ी से बेहिसाब नकदी बरामद
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

मनोज पांडेय, हावड़ा: झारखंड के जामताड़ा से तीन विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है। ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे। शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया।
भारी मात्रा में मिली नकदी
इसके बाद गाड़ी की तलाशी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोका गया। कार के अंदर जामताड़ा के तीन विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी थे।
Howrah,West Bengal| We've nabbed 3 MLAs of Congress from Jharkhand namely Irfan Ansari, MLA from Jamtara, Rajesh Kachhap, MLA from Khijri & Naman Bixal, MLA from Kolebira with huge amounts of cash. We would only be able to count it once counting machines come: SP Swati Bhangalia pic.twitter.com/yo8VYyW9Yq
— ANI (@ANI) July 30, 2022
गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है। एसपी ने बताया कि नकदी कितनी है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है। बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जाएगी। उन्होंनेकहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड भी लगा हुआ था। मामले की जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: