'थोड़ा इंतजार करिए... कुछ दिन बाद POK भारत में मिल जाएगा...', पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह के ऐलान से उड़ी पाकिस्तान की नींद
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

POK Will Merge With India After Some Time: केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) के एक बयान ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) कुछ समय बाद अपने आप भारत में विलय हो जाएगा। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पूछा गया कि पीओके के लोगों की मांग है, क्षेत्र का भारत में विलय किया जाना चाहिए और इस मुद्दे पर भाजपा का रुख क्या है?
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह राजस्थान के दौसा में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पीओके अपने आप भारत में आएगा। थोड़ा इंतजार कीजिए। उनकी टिप्पणी चीन की ओर से अपना नया मानक मानचित्र जारी करने की पृष्ठभूमि में भी आई है, जिसमें कश्मीर में अक्साई चिन, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण चीन सागर में कुछ विवादित क्षेत्र भी शामिल हैं। हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के नक्शे पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा कि यह चीन की पुरानी आदत है।
#WATCH PoK अपने आप भारत के अंदर आ जाएगा, थोड़ा सा इंताज़ार करना होगा: PoK के लोगों की मांग पर कि उन्हें भारत में विलय किया जाए पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह (11.09.2023) pic.twitter.com/svlTXL3SQ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2023
एस जयशंकर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि चीन ने उन क्षेत्रों के साथ मानचित्र जारी किए हैं, जो उनके नहीं हैं। केवल भारत के कुछ हिस्सों के साथ मानचित्र जारी करने से कुछ भी नहीं बदलेगा। हमारी सरकार इस बारे में बहुत स्पष्ट है कि हमें क्या करना है? हमारा क्षेत्र कहां तक है? उन्होंने कहा कि बेतुके दावे करने से दूसरे लोगों का क्षेत्र आपका नहीं हो जाता।
उन्होंने कहा था कि सरकार ने हमेशा कहा है, पीओके भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। उन्होंने अपने संयुक्त संदर्भों में कश्मीर का उल्लेख करने के लिए पाकिस्तान और उसके सहयोगी चीन की आलोचना की है। मई में गोवा में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और वित्तपोषण के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: