नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को फिर से महंगाई की मार पड़ी है। शुक्रवार को PNG यानी पाइप्ड नैचुरल गैस के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। PNG के दामों में 2.63 प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है। पीएनजी की सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने इसका ऐलान किया है। आईजीएल का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते पीएनजी के दाम बढ़े हैं।

विज्ञापन

कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में PNG 50.59 रुपये प्रति घन मीटर (rs/per SCM) हो गया है। अभी तक यह 47.96 रुपये प्रति इकाई था। आईजीएल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि “इस बढ़ोतरी से गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई हो पाएगी।”

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके पहले 3 अगस्त को मुंबई में PNG के दाम बढ़ाए गए थे। मुंबई में इसकी कीमत में 4 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन

दिल्ली- Rs.50.59/ per SCM
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 50.46/- per SCM
करनाल और रेवाड़ी- 49.40/- per SCM
गुरुग्राम- 48.79/- per SCM
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 53.97/- per SCM
अजमेर, पाली- 56.23/- per SCM
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 53.10/-per SCM

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ