PNB Scam: इंटरपोल ने हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) को हटा लिया है। रेड नोटिस लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद मेहुल चौकसी अब इंटरपोल के वांटेंड लोगों की सूची से हट गया है। बता दें कि मेहुल चौकसी भारत में 2 अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी के मामले में वांटेंड है।
खबरों की मानें तो इंटरपोल ने RCN लिस्ट से चौकसी का नाम हटाते हुए उसके कथित अपहरण का जिक्र किया है। इंटरपोल ने कथित तौर पर कहा कि ऐसी संभावना है कि एंटीगुआ से डोमिनिका के आवेदक (मेहुल चौकसी) के अपहरण का अंतिम उद्देश्य उसे भारत भेजना था और चौकसी को भारत में निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिल सकती है।
चौकसी के वकील ने क्या कहा?
मेहुल चौकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि कानूनी टीम के प्रयासों और मेरे मुवक्किल (मेहुल चौकसी) के अपहरण के दावे के कारण और अपहरण के इस प्रयास को अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से अनुमोदित नहीं होने के कारण, मेरे मुवक्किल के खिलाफ इंटरपोल की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस हटा दिया गया है।
और पढ़िए – Jinping Meets Putin: जिनपिंग का पुतिन ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बैठक के बाद कार तक छोड़ा; जानें मायने
एंटीगुआ कोर्ट में दायर की थी याचिका
रिपोर्टों के अनुसार, चौकसी ने हाल ही में एंटीगुआ की एक अदालत में एक याचिका दायर की थी जिसमें भारत सरकार को प्रतिवादी बनाया गया था। याचिका में कहा गया है कि जून 2021 में दो भारतीय एजेंटों ने उन्हें एंटीगुआ से अगवा किया और जबरन डोमिनिका रिपब्लिक ले गए।
उधर, इंटरपोल की ओर से उठाए गए इस कदम पर भारतीय अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, ये भारतीय एजेंसियों की ओर से मेहुल चौकसी को एंटीगुआ से प्रत्यर्पित करने और भारत लाने के प्रयासों को बड़ा झटका है। बता दें कि मेहुल चौकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है, जो उसे 2018 में मिली थी, हालांकि उसका भारतीय पासपोर्ट अभी तक रद्द नहीं किया गया है।
और पढ़िए – जापानी पीएम के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में बोले पीएम मोदी- हमारी साझेदारी अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान पर आधारित
रेड कॉर्नर नोटिस से नाम हटने के बाद क्या?
RCN से नाम हटने के बाद मेहुल चौकसी को अब दुनिया भर में यात्रा करने की आज़ादी मिल गई है। बता दें कि इंटरपोल ने दिसंबर 2018 में मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। मेहुल ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ कथित तौर पर 2 अरब अमेरिकी डॉलर की भारत की सबसे बड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी की साजिश रची थी और वे दोनों फरार हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines