हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मेहुल चौकसी कौन? 13 हजार करोड़ के स्कैम में कैसे फंसा हीरा कारोबारी

बेल्जियम पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी के मुख्य आरोपियों में से एक हीरा व्यापारी मेहुल चौकसीको गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चौकसी 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में शामिल था।

विज्ञापन

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी को पंजाब नेशनल बैंक लोन ‘धोखाधड़ी’ मामले में शामिल था। 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले में इसे हाल ही में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। इसके कुछ दिन पहले ही खबरें सामने आई थीं कि चोकसी एंटवर्प में पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है। जानिए आखिर कैसे गीतांजलि जेम्स के संस्थापक हीरा कारोबारी पंजाब नेशनल बैंक के स्कैम में फंसे?

कौन मेहुल चौकसी?

गीतांजलि जेम्स के संस्थापक रहे मेहुल चौकसी का नाम पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में सामने आया। यह मामला 13,500 करोड़ रुपये के बैंक लोन में धोखाधड़ी का है। उन्हें 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम में रहने का परमिट दिया गया। मेहुल चौकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था। दरअसल, उनकी पत्नी प्रीति चौकसी बेल्जियम की नागरिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चौकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ लिया था। हालांकि, कहा गया कि चौकसी ने जाली कागजात दिए थे, ताकि वह भारत में प्रत्यर्पण से बच सकें।

ये भी पढ़ें: 500 हिंदुओं का पलायन, नदी पार कर मालदा में ली शरण; जानें अब मुर्शिदाबाद में कैसे हैं हालात?

विज्ञापन

चाचा-भतीजे की जोड़ी

मेहुल चौकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को चूना लगाया था। यह घोटाला भारत में भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक कहा जाता है। नीरव मोदी भी हीरा कारोबारी रहा, जो पहले ही देश छोड़कर भाग गया। मेहुल चौकसी और नीरव मोदी ने मिलकर ही 13,578 करोड़ के घोटाले को अंजाम दिया था। PNB स्कैम 2011 से चला आ रहा था, जिसका खुलासा 2018 में हुआ, लेकिन इससे पहले ही मेहुल चौकसी देश छोड़कर भाग गया।

इसके बाद CBI और ED ने मेहुल चौकसी और नीरव मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी का केस फाइल किया। घोटाले से बैंक को नुकसान हुआ, उसकी भरपाई के लिए मेहुल चौकसी की 2,500 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त भी की गई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएनबी बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम में अरेस्ट, ईडी-सीबीआई के आग्रह पर हुई कार्रवाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola