Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana: सरकार देश के खास वर्गों को राहत देने के लिए कई योजनाएं चलाती है। जिसमें नागरिकों को आर्थिक तौर पर सहायता दी जाती है। देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों और किसानों के लिए सरकार पीएम श्रम योगी मानधन योजना चला रही है। इस योजना के तहत सरकारी नौकरी वालों की तरह ही आम लोग भी पेंशन ले सकते हैं। जिसमें केवल 55 से 65 रुपये की शुरुआती किस्त भरकर जुड़ा जा सकता है। 60 साल के बाद इस योजना में लाभार्थियों को 3 हजार रुपये की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। जानिए इस योजना में कौन लाभार्थी होंगे और कितने रुपये तक की किस्त जमा कर सकते हैं?
18 साल वाले ले सकते है हिस्सा
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 18 से 40 साल तक के लोग भाग ले सकते हैं। इसमें कोई भी असंगठित कर्मचारी (Unorganized Worker) पेंशन लेने का हकदार बन सकता है। जिसके लिए 55 से लेकर 200 रुपये तक की राशि जमा करनी होगी। इसके तहत 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। लाभार्थी की मृत्यु के बाद के बाद इस योजना के तहत पति या पत्नी को पेंशन का 50 फीसदी हिस्सा मिल जाता है।
ये भी पढ़ें: ‘लड़की होने पर 50 हजार रुपये, लड़के के लिए गाय’, TDP MP ने महिलाओं के लिए इंसेंटिव का किया ऐलान
कितने रुपये जमा कर सकते हैं?
इस योजना के तहत लाभार्थी अपनी सुविधा के मुताबिक पैसे जमा कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत 55 रुपये से होती है। इसके अलावा, 65, 80,105, 150 और 200 रुपये की राशि जमा की जा सकती है। इस राशि में सरकार भी आपके द्वारा जमा की गई राशि के बराबर हिस्सा उसमें जमा करेगी। योजना में लाभार्थी को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्व-प्रमाणित फॉर्म देना जमा करना होगा। इसके अलावा, पैसे जमा करने के लिए ऑटो-डेबिट का ऑप्शन होगा, जिसके तहत तिमाही, छमाही और सालाना किस्त जमा कर सकते हैं।
कौन लोग योजना का लाभ ले सकते हैं?
इस योजना में रेहड़ी-पटरी वाले, सिर पर बोझा ढोने वाले, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन मजदूर, कृषि कामगार, निर्माण कामगार, बीड़ी कामगार, हथकरघा कामगार, चमड़ा कामगार का कम करने वाले लोग शामलि होंगे। इन लोगों की 15,000 रुपये महीना तक सैलरी होनी चाहिए। इसके अलावा, वह सभी कर्मचारी जो NPS, ESIP और EPFO का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनको भी इसका लाभ मिलेगा।
किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?
जो भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) या राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) का लाभ ले रहे हों, उनको इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, जो लोग टैक्स भरते हों या किसी दूसरी सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रहे हों।
कैसे उठाएं फायदा?
PM-SYM में नामांकन के लिए भारत में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जा सकते हैं। यहां पर आधार और बचत बैंक खाते की किताब लेकर जाएं। इसके बाद आधार के इस्तेमाल से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर लें। फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा, जिनमें मांगी गई सभी जानकारियां और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भर दें। बाद में ऑटो-डेबिट का ऑप्शन चुन सकते हैं।इसके बाद आपको PM-SYM का कार्ड मिल जाएगा। आपको बता दें कि पहली किस्त का भुगतान नकद करना होगा।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में खादी की हुई चांदी, बिके 12.02 करोड़ के उत्पाद; Honey Mission से 20000 लोगों को फायदा
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
23 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
35 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
57 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines