PM Narendra Modi Wraps Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करते हुए 2019 के चुनावी अभियान की आखिरी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने व्यापक स्तर पर पूरे देश में प्रचार अभियान चलाया। इस बीच पीएम मोदी ध्यान लगाने के लिए तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंच चुके हैं। वे यहां 30 मई की से 1 जून तक ध्यान लगाएंगे। इस दौरान पीएम विवेकानंद राॅक मेमोरियल भी जाएंगे।
जानकारी के अनुसार पीएम कन्याकुमारी के राॅक मेमोरियल में स्थित ध्यान मंडपम में ध्यान लगाएंगे। ये वही जगह है जहां कभी विवेकानंद पूरे भारत का भ्रमण करने के बाद ध्यान लगाया था। बता दें कि राॅक मेमोरियल एक ऐसे स्थान पर बना है जहां बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर एक साथ मिलते हैं। बता दें कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद 2014 में भी केदारनाथ गए थे। वहां स्थित केदार गुफा में उन्होंने ध्यान लगाया था। वहीं 2014 में प्रतापगढ़ का दौरा किया था।
पीएम ने 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत भी कन्याकुमारी से की थी। जानकारी के अनुसार पीएम ने 16 मार्च को कन्याकुमारी में लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली को संबोधित किया था। पीएम ने पिछले 75 दिनों में 200 से अधिक चुनाव रैलियां और रोड शो किए। पीएम ने सबसे अधिक रैलिया, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, यूपी और महाराष्ट्र में की। चुनावी अभियान के दौरान पीएम ने कई टीवी चैनलों को इंटरव्यू भी दिए।
ये भी पढ़ेंः Explainer: वोटिंग के बाद ही क्यों जारी होता है Exit Poll, ओपिनियन पोल से कितना अलग?
ये भी पढ़ेंः ‘उनके भाषण समाज को बांटने वाले…’ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
3 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
5 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: 'कहां छिपे हैं ज्ञानेश कुमार?' प्रियांक खरगे का CEC पर निशाना
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines