'भारतीय सेना को खुली छूट', हाई लेवल मीटिंग में बोले प्रधानमंत्री मोदी
Author: Avinash Tiwari
2025-04-29 19:26:25
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चली डेढ़ घंटे की मीटिंग खत्म हो गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
बैठक में क्या बोले पीएम मोदी?
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो, इसके टार्गेट्स कौन-से हों और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है।
बता दें कि पीएम मोदी के आवास पर हाई लेवल बैठक हुई और इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने ही की थी। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS शामिल थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines