Telangana Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। इससे पहले पीएम मोदी ने वेमुलावाड़ा में राजन्ना मंदिर में जाकर अनोखे कोडे मोक्कू समारोह में शिरकत की। यहां पीएम ने भगवान शिव के वाहन नंदी के प्रतीक बैल और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद पीएम मोदी रैली में पहुंचे, जहां उन्होंने सैम पित्रोदा की टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आज देशभर में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है।
पीएम मोदी ने वारांगल में आयोजित रैली में कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में कितना पैसा लिया है? 13 मई को तेलंगाना में वोटिंग होनी है। इससे पहले मोदी दो बार दक्षिणी राज्य का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद पीएम को आंध्र प्रदेश के राजमपेटा रवाना होना है।
पीएम मोदी ने रैली में कांग्रेस नेता पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आपको जवाब देना पड़ेगा। देशवासियों का रंग के आधार पर अपमान सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूछा कि क्या त्वचा का रंग राष्ट्रीयता निर्धारित करेगा। मोदी ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के समय की बात का जिक्र किया।
पीएम ने कहा कि वे सोच रहे थे कि द्रौपदी मुर्मू, जो आदिवासी परिवार की बेटी हैं, जिनकी अच्छी प्रतिष्ठा है। फिर कांग्रेस उनको हराने के लिए लगातार मेहनत क्यों कर रही है? लेकिन आज उनको इसके बारे में पता लग गया है। उनको पता लगा है कि अमेरिका में एक चाचा हैं, जो शहजादे का मार्गदर्शन करते हैं।
कर्जमाफी के वायदे पर पीएम ने घेरा
पीएम ने कहा कि कांग्रेस कैसे लोगों को धोखा देती है? इसके बारे में तेलंगाना बेहतर जानता है। कांग्रेस ने किसानों को जो कर्ज माफ करने का वायदा किया था। उस वायदे को लटकाया जा रहा है। अब लोकसभा चुनाव तक किसानों को रुकने के लिए कहा गया है। वे लोग वायदों को पूरा करने के लिए भगवान की कमस खाते हैं, लेकिन दूसरी ओर सनातन धर्म का अपमान करते हैं।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 hr agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
2 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
2 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
10 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines