PM Modi Speech On Obesity: लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया ओबेसिटी यानी मोटापे से बचने का सबसे आसाना मूल मंत्र। पीएम बोले देश के नौजवान और बच्चे मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं और हमें इससे लड़ना होगा। मोटापे से बचने के लिए हमें अपने खाने के तेल पर ध्यान देना होगा। सभी परिवार खुद ये निर्णय ले कि उनके घर में इस्तेमाल होने वाले तेल में से 10% कम तेल का उपयोग किया जाए।
क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने अपने 12वें संबोधन में देशवासियों को ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व होने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने इस समय देश में चल रही प्राकृतिक आपदा के बारे में भी चिंता जताते हुए 2 नई योजनाओं का ऐलान किया है। पीएम ने अपने संबोधन में 140 करोड़ भारतीयों की सेहत पर भी जोर देते हुए, लोगों का ध्यान ओबेसिटी की बढ़ती समस्या पर खींचते हुए बताया कि कैसे भारत में यह परेशानी बढ़ती जा रही है। इसका समाधान भारत के हर परिवार के पास है। इसके लिए उन्हें अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा, खासतौर पर तेल के सेवन पर नियंत्रण करना बहुत जरूरी है।
ओबेसिटी कितनी गंभीर समस्या?
ओबेसिटी लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है जो किसी एक देश को नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। आजकल छोटी उम्र में बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। ये बीमारी खराब खानपान के चलते लोगों को परेशान कर रही है, जिसमें खान-पान सबसे बड़ी वजह है। बच्चे हो या युवा, हर कोई बाहर का खाना और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करते हैं, जिस वजह से युवाओं में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है।
तेल क्यों खतरनाक?
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि 1 ग्राम तेल में तकरीबन 9 कैलोरी होती है जबकि कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन में सिर्फ 4 कैलोरी होती है। अगर कोई इससे ज्यादा मात्रा में तेल का सेवन करता है तो उन्हें मोटापे का शिकार होना पड़ सकता है। डीप फ्राइड फूड्स जैसे समोसे, पकौड़े, पूरियां और फ्रेंच फ्राइज में भारी मात्रा में तेल होता है। ऐसे फूड्स का लगातार सेवन बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
ओबेसिटी से होने वाली बीमारियां
ओबेसिटी यानी मोटापा सिर्फ वजन की समस्या नहीं है। इससे हार्ट हेल्थ बिगड़ सकती है। ओबेसिटी से लिवर डैमेज हो सकता है। टाइप -2, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और फैटी लिवर जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। बच्चों को यह बीमारी तेजी से घेर रही है, जिस वजह से वह भी कम उम्र में शुगर के मरीज बनते जा रहे हैं। इसके अलावा, कैंसर और मेंटल हेल्थ पर भी मोटापा असर डाल रहा है।
मोटापा कम करने के लिए हर परिवार चलाएं मुहिम
पीएम मोदी ने बताया है कि मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए बस एक छोटा सा काम सभी परिवार को करना चाहिए। उन्होंने बोला है कि लोगों को तेल की खपत पर नियंत्रण करना होगा। अपनी रोजाना की डाइट में से 10% कम तेल का सेवन अगर हर घर में शुरू हो जाए तो इस बीमारी को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Independence Day: पीएम मोदी का भगवा अवतार… 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पहनीं नारंगी पगड़ी, नारंगी कोटी
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
13 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines