PM Narendra Modi Slams Rahul Gandhi Video: पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज महाराष्ट्र और कर्नाटक के दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे सबसे पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने पहुंचे। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कल पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपना वोट डाला और विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वालों को। मतदान खत्म होने के बाद हमारी पार्टी ने बूथ स्तर पर डेटा निकाला है इसमें जानकारी सामने आई है कि सभी सीटों पर एनडीए की वापसी हो रही है।
इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन को उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। वायनाड में राहुल गांधी को संकट दिख रहा है वे जैसे अमेठी छोड़कर भागे हैं वैसे ही वायनाड भी छोड़ना पड़ेगा। पीएम ने आगे कहा कि 4जून के बाद इंडी गठबंधन एक-दूसरे के कपड़े फाड़ देगा। मैं मतदाताओं से कहता हूं कि आइए एनडीए को वोट दीजिए। कांग्रेस हमेशा से गरीब, दलित, वंचित मजदूर किसान के सामने दीवार बनकर खड़ी रही है। पीएम ने कहा कि हमनें आजादी के 6 दशक बाद गरीब महिलाओं को शौचालय देने का बीड़ा उठाया है।
पीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को प्रीमियम से 5 गुना ज्यादा क्लेम फसल बीमा के तहत दिलाया। नांदेड़ के किसानों को 1300 करोड़ से अधिक की राशि किसान सम्मान में मिली। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को श्री अन्न की पहचान दी है। ये यहां बहुत पैदा होते हैं। इस श्री अन्न दुनिया के देश सुपरफूड बोलते हैं। हमारी सरकार ने गरीबों को सस्ते घर बनाकर दिए हैं। इतना ही नहीं इस क्षेत्र को शक्तिपीठ एक्सप्रेस और समृद्धि महामार्ग जैसी विश्वस्तरीय सड़कें भी बनाई है।
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे भी मुख्तार की तरह जेल में जहर दे दिया तो…’ ये क्या बोल गए असदुद्दीन ओवैसी? देखें Video
ये भी पढ़ेंः क्यों नागालैंड के 6 जिलों में नहीं डला एक भी वोट? 20 MLA भी रहे नदारद
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
51 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
7 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines