लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 के गोधरा दंगों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बहुत झूठ फैलाए गए, झूठे नैरेटिव गढ़कर मेरी इमेज खराब करने का प्रयास किया गया था। गोधरा से पहले भी गुजरात में 250 से अधिक दंगे हो चुके थे और सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं आम थीं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उस समय पूरी दुनिया में आतंकवाद और हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थीं।
2002 के बाद गुजरात में दंगे नहीं हुए
पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि 2002 के बाद से गुजरात में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने इसे सुशासन, निष्पक्ष नीति और समाज में स्थिरता लाने के प्रयासों का परिणाम बताया। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार कभी वोट बैंक की राजनीति में नहीं पड़ी, बल्कि हमेशा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांतों का पालन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा सभी नागरिकों का कल्याण और देश की प्रगति रही है।
जारी है शांति और विकास का संकल्प
पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र भी किया कि कैसे कुछ लोगों ने गोधरा दंगों के बाद उनकी छवि खराब करने की कोशिश की? उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए गए और दुष्प्रचार किया गया, लेकिन अंततः न्याय की जीत हुई और अदालतों ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।
पीएम मोदी के अनुसार गुजरात में शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ने का जो संकल्प लिया गया था, वह आज भी जारी है।
यहां देखें पूरा वीडियो
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
50 mins ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
2 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
3 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
3 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
3 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
5 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
5 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines