टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी लेकिन अब इसमें सुधार हो रहा है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.
पीएम मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे 75वें जन्मदिन पर फोन करने और हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद, मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप. आपकी तरह ही मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई उंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. पीएम ने आगे लिखा कि हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की आपकी पहलों का समर्थन करते हैं.
ट्रंप की प्रतिक्रिया
वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने में हमारी मदद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!
पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी. सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक जारी रहेगा. भाजपा की तरफ से कहा गया है कि पीएम मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा और सामाजिक सुधारों के महत्व को लगातार रेखांकित किया है.
बीजेपी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक, भाजपा, केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कल्याणकारी और जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित करेगी. सेवा पखवाड़े के दौरान, भाजपा ने विभिन्न विषयों पर विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है ताकि समाज के हर वर्ग के लोग सक्रिय रूप से जुड़ सकें.
क्या होगा इस कार्यक्रम में?
इस कार्यक्रम के जरिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
5 mins ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
2 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
2 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
6 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
7 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
7 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
7 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
8 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
8 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines