PM Narendra Modi Phone Call to Vice President Jagdeep Dhankhar: संसद के शीत सत्र में सुरक्षा चूक मामले को लेकर हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा से अब तक कुल 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं लोकसभा सचिवालय ने सर्कुलर जारी कर निलंबित सांसदों के लाॅबी और सदन में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस बीच कल एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सांसदों के निलंबन के विरोध में मंगलवार को सभी सांसद के संसद के प्रवेश द्वार मकर गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे तभी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करते नजर आए। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उनका वीडियो भी बना रहे थे।
इस घटना को भाजपा और उसके सहयोगी सांसदों ने दुख जताया तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बुधवार सुबह जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से फोन पर हुई बातचीत को शेयर किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने कल की घटना पर दुख जताया है। पीएम ने फोन कर धनखड़ से कहा कि वे भी करीब 20 सालों से इस तरह का अपमान झेल रहे हैं।
कोई भी हरकत मुझे कर्तव्य निभाने से नहीं रोक सकती
उपराष्ट्रपति ने कहा कि पीएम ने कुछ सांसदों द्वारा की गई हरकत को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से कहा कि कुछ लोगों की हरकतें मुझे अपने कर्तव्य को निभाने से नहीं रोक सकती। कोई भी अपमान मेरा पथभ्रष्ट नहीं कर सकता।
उपराष्ट्रपति ने सदन में जताया खेद
घटना का वीडियो सामने आने के बाद उपराष्ट्रपति ने कल ही राज्यसभा में इस घटना का जिक्र करते हुए शर्मनाक बता दिया था। उन्होंने कांग्रेस सांसद चिदंबरम को संबोधित करते हुए कहा कि चिदंबरम जी आपकी पार्टी ने टीएमसी सांसद की मिमिक्री वाला वीडियो पोस्ट किया था जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से बहुत आहत हुआ हूं। यह किसी भी तरह से स्वीकार योग्य नहीं है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
42 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines