Rajasthan vidhan sabha chunav result 2023: तीन राज्यों में बीजेपी की भारी जीत की तरफ बढ़ रही है। इसमें से एक राज्य मध्य प्रदेश में उसकी सरकार थी। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। नेता अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इसकी जीत का श्रेय पीएम मोदी को दे रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर बीजेपी 167 पर आगे है वहीं कांग्रेस 62 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में 199 सीटों में बीजेपी बीजेपी 117 सीटों पर आगे है तो वहीं कांग्रेस 67 पर आगे है। छत्तीसगढ़ में सभी 90 सीटें में बीजेपी 55 पर आगे है वहीं कांग्रेस 35 पर आगे चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
ये भी पढ़ें-Explainer: क्या है राजस्थान की ‘रिवॉल्विंग डोर’ नीति? कांग्रेस के लिए बनी सबसे बड़ी चुनौती
बढ़ रहे विकसित भारत का लक्ष्य लेकर-पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।
तेलंगाना के चुनाव रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। वहां सभी 119 सीटों में कांग्रेस 63 सीटों पर आगे है। वहीं सत्तारुढ़ बीआरएस 40 सीटों पर आगे है। बीजेपी 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसपर भी पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
तेलंगाना रिजल्ट पर क्या कहा पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
55 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines