हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्रंप के बुलावे पर अमेरिका क्यों नहीं गए पीएम मोदी? ओडिशा की रैली में बताई वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का डिनर का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ट्रंप ने आग्रह किया था कि वाशिंगटन होकर आएं, लेकिन विनम्रता से मैंने इससे इनकार कर दिया

विज्ञापन
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फोटो सोर्स- ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कनाडा गया था तो ट्रंप ने मुझे अमेरिका बुलाया और कहा कि वापस वाशिंगटन होते हुए जाना लेकिन मैंने इससे इनकार कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस पवित्र धरती पर आना था।

पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो दिन पहले, मैं G7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा में था और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा, चूंकि आप कनाडा आए हैं, इसलिए वाशिंगटन होते हुए जाएं, हम साथ में डिनर करेंगे और बात करेंगे। उन्होंने बहुत आग्रह के साथ निमंत्रण दिया। मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा, निमंत्रण के लिए धन्यवाद। महाप्रभु की भूमि पर जाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए मैंने विनम्रता से उनके निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और महाप्रभु के प्रति आपका प्रेम और भक्ति मुझे इस भूमि पर ले आई।

फोन पर हुई थी पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन से शामिल होने के लिए कनाडा गए थे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली थी लेकिन अचानक डोनाल्ड ट्रंप वापस लौट गए थे। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले, पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष पर चर्चा हुई थी।

यह भी पढ़ें: Israel Iran War क्या ईरान से डरा अमेरिका? कतर में खाली कराया सैन्य एयरबेस, देखें सैटेलाइट तस्वीरें

अब प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे आमंत्रित किया था लेकिन मैंने विनम्रतापूर्वक उसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि मुझे ओडिशा आना था। शुक्रवार को ओडिशा पहुंचे प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को 18,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 105 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, इसके साथ ही “ओडिशा विजन डॉक्यूमेंट” का अनावरण किया और नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें