PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस हलफनामे में पीएम ने अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा दिया है। पीएम ने अपनी कुल संपत्ति 3 करोड़ 2 लाख 6 हजार 889 रुपये बताई है। वहीं, 2019 के नामांकन में पीएम ने अपनी कुल संपत्ति 2 करोड़ 51 लाख रुपये बताई थी। 2014 के चुनाव में मोदी ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ 65 लाख रुपये दर्शाई थी। 10 साल में पीएम की संपत्ति में लगभग 1 करोड़ 37 लाख 6 हजार 889 रुपये का इजाफा हुआ है।
पीएम की ओर से इस बार दिए हलफनामे में जिक्र किया गया है कि उनके पास न तो कोई कार है। न ही खुद का घर। सिर्फ खाते में 52920 रुपये कैश है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर के स्टेट बैंक में उनका खाता है। जिसमें 73304 रुपये जमा है। वहीं, वाराणसी एसबीआई शाखा में उनके पास 7 हजार रुपये जमा है। मोदी के नाम पर स्टेट बैंक में 2 करोड़ 85 लाख 60 हजार 338 रुपये की एफडी है।
पीएम ने पिछली पांच साल की आय का भी ब्योरा दिया है। जिसमें बताया है कि उनकी 2018-19 में उनकी आय 11 लाख 14 हजार 230, 2019-20 में 17 लाख 20 हजार 760 और 2020-21 में 17 लाख 07 हजार 930 रुपये थी। वहीं, 2021-22 में 15 लाख 41 हजार 870 और 2022-23 में 23 लाख 56 हजार 080 रुपये रही है। पीएम मोदी ने गुजरात बोर्ड से 1967 में एसएससी क्लीयर करने का जिक्र किया है। 1978 में डीयू से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली।
गुजरात यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हैं मोदी
वहीं, 1983 में गुजरात यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री लेने का जिक्र पीएम ने किया है। पीएम ने अपने पास सोने की 4 अंगूठियां होने की बात कही है। जिनको उन्होंने सहेजकर रखा है। इन्हें पहनते नहीं हैं। इनकी कीमत लगभग 2 लाख 68 हजार रुपये बताई गई है। पीएम ने हलफनामे में जशोदाबेन को पत्नी बताया है। नेशनल सेविंग स्कीम में पीएम के पास 9 लाख 12 हजार 398 रुपये हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
5 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
7 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
9 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
12 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines