PM मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला, तकनीक और AI के फ्यूचर समेत इन विषयों पर हुई चर्चा

Microsoft CEO Satya Nadella: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद सत्य नडेला ने पीएम मोदी संग एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी से मिलते सत्य नडेला। (Photo-Satya Nadella/X)

PM Narendra Modi: भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी और माइक्रोसॉफ्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सत्य नडेला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि हमारे बीच इनोवेशन, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बाद में सत्य नडेला की प्रतिक्रिया भी एक्स पर सामने आई। उन्होंने लिखा कि मैं भारत को एआई में सबसे आगे बनाने की दिशा में साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नडेला ने भी पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद। भारत को AI-फर्स्ट बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। देश में निरंतर विस्तार पर मिलकर काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। हम सुनिश्चित करेंगे कि एआई प्लेटफॉर्म से हर भारतीय को फायदा मिले।

विज्ञापन

नडेला की पोस्ट के जवाब में पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आपसे मिलकर खुशी हुई। सत्य नडेला जी, आपसे भारत में माइक्रोसॉफ्ट के महत्वाकांक्षी विस्तार और निवेश योजनाओं के बारे में जानकर काफी अच्छा लगा। पीएम मोदी ने बताया कि बैठक में इनोवेशन, तकनीक और एआई के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

तेलंगाना के सीएम मिल चुके नडेला से

बता दें कि 30 दिसंबर को नडेला तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से भी मिले थे। रेड्डी ने राज्य को मजबूत आईटी हब बनाने को लेकर उनसे समर्थन मांगा था। रेड्डी के अनुसार वे चाहते हैं कि हैदराबाद प्रौद्योगिकी के मामले में देश का अग्रणी शहर बने। सीएम ने प्रदेश और हैदराबाद में निवेश करने के लिए नडेला का धन्यवाद भी किया। इस दौरान दोनों के बीच तेलंगाना के बुनियादी ढांचे में विकास को लेकर चर्चा हुई थी। कई योजनाओं के बारे में सहमति बनी, जिससे हैदराबाद को दुनिया के टॉप-50 शहरों में शामिल किया जा सके। नडेला ने स्किल डेवलपमेंट में सुधार करने की बात पर जोर देते हुए सीएम के नजरिये की सराहना की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ