Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश के बात करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का ये 91वां एपिसोड होगा। सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इससे पहले उन्होंने रेडियो कार्यक्रम के लिए लोगों से अपने विचार और सुझाव साझा करने की अपील की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि लोग ‘माई जीओवी’ या ‘नमो एप’ पर अपने विचारों को साझा कर सकते है। इसके अलावा, 1800-11-7800 नंबर पर भी डायल कर सकते हैं. आप 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और SMS में प्राप्त LINK का अनुसरण करके सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव दे सकते हैं।
आपको बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी देशवासियों से ‘मन की बात’ करते हैं। रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम का प्रसारण होता है। प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है। इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में सत्ता में आने के बाद इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम विभिन्न मुद्दों पर बात करते हैं। ये कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। मन की बात का पहला एपिसोड साल 2014 के अक्टूबर महीने में प्रसारित हुआ था और आज इसका 91वां एपिसोड है।
उम्मीद की जा रही ही अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री हाल में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन के सफर और उनके संघर्ष से जुड़े किस्से साझा कर सकते हैं। इसके अलावा देश में फैलते मंकीपॉक्स वायरस खौफ को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम में हिस्सा लेने गए खिलाड़ियों की हौसलाअफसाई भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
6 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
6 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
7 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
8 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
11 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
12 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines