Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए आज देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की यह 103वां एपिसोड है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ संवाद करते हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कई मुद्दों की चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जहां देशवासियों के जज्बे की सराहना की वहीं मॉनसून और जलसंरक्षण पर भी बात की।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की बड़ी बातें…
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों के परेशानी भरे दिन रहे। यमुना समेत कई नदियों में बाढ़ आने से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कई पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर भूस्खलन की भी घटनाएं हुई, जिसका हम सबने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि यहीं ‘सर्वजन हिताय’ भारत की मूल भावना और ताकत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि बारिश का यह समय वृक्षारोपण’ और जल संरक्षण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार किया गया जिसकी अब रौनक बढ़ गई है। साथ ही उन्होंने का कि अभी 50,000 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य चल रहा है। भारतवासी पूरी जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ ‘जल संरक्षण’ के लिए नए-नए प्रयास में जुटे हैं।
सावन के महीने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महीन सदाशिव महादेव की साधना-आराधना के साथ-साथ हरियाली और खुशियों से जुड़ा है। सावन का मतलब आनंद और उल्लास है, जैसे- सावन के झूले, सावन की मेहंदी, सावन के ही उत्सव हैं।
उन्होंने कहा कि सावन के महीने में में शिव भक्त भक्त कांवड़ यात्रा करते हैं। ‘सावन’ के कारण इन दिनों 12 ज्योतिर्लिंगों में खूब श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान बनारस पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों में इस साल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पिछले साल की तरह ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाने और फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले साल जैसे पूरा देश एक साथ आया था, वैसे ही इस बार भी फिर से हमें, हर घर तिरंगा फहराना है और इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहना है।
प्रधानमंत्री आगे कहा कि अब कुछ ही दिनों में हम 15 अगस्त का महान पर्व है। देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों को हमें हमेशा याद रखना है। उनके सपनों को सच कर दिखाने के लिए हमें दिन-रात मेहनत करनी है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों की इसी मेहनत को, उनके सामूहिक प्रयासों को सामने लाने का ही एक माध्यम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से भारत लौटी ढाई हजार साल से लेकर ढाई सौ साल तक पुरानी कलाकृतियां के लिए अमेरिका का आभार भी जताया।
साथ ही प्रधानमंत्री ने मेहरम के बिना हज कर लौटने वाली मुस्लिम महिलाओं और उनके खत का भी जिक्र किया और इसके लिए सऊदी अरब सरकार को धन्यवाद भी दिया।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
4 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
8 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
11 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
12 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines