प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी के जरिए मन की बात कार्यक्रम किया. देश-विदेश के लोगों के साथ पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किए. पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का ये 127वां एपिसोड था. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में भारी उछाल है. त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा रौनक देखी गई है.
रन फॉर यूनिटी’ में सबके साथ लें हिस्सा- PM मोदी
मन की बात के 127वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सरदार पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश के लिए बहुत खास मौका है. सरदार पटेल आधुनिक समय में देश के सबसे महान लोगों में से एक रहे हैं. गांधीजी से प्रेरणा लेकर उन्होंने खुद को पूरी तरह से आज़ादी की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था. ‘खेड़ा सत्याग्रह’ से लेकर ‘बोरसद सत्याग्रह’ तक, कई आंदोलनों में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है. अहमदाबाद म्युनिसिपैलिटी के हेड के तौर पर उनका कार्यकाल भी ऐतिहासिक था. उन्होंने साफ-सफाई और अच्छे शासन को सबसे ज़्यादा अहमियत दी. उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए बेमिसाल कोशिशें कीं. मैं आप सभी से अपील करता हूं कि 31 अक्टूबर को, सरदार साहब की जयंती पर, पूरे देश में आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लें, और सिर्फ अकेले ही नहीं, बल्कि दूसरों के साथ भी हिस्सा लें.’
कोमाराम भीम ने लड़ी थी निजामों से अकेले लड़ाई- पीएम मोदी
मन की बात के 127वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ज़रा सोचिए, 20वीं सदी की शुरुआत! उस समय आजादी की कोई उम्मीद कहीं नजर नहीं आ रही थी. अंग्रेज़ों ने पूरे भारत में शोषण की सारी हदें पार कर दी थीं. उस दौर में, हैदराबाद के देशभक्त लोगों के लिए दमन का दौर और भी ज़्यादा भयानक था. उन्हें क्रूर और बेरहम निज़ाम के अत्याचार भी सहने पड़ रहे थे. गरीब, वंचित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ किए गए अत्याचारों की कोई सीमा नहीं थी. ऐसे मुश्किल समय में, लगभग 20 साल का एक नौजवान इस अन्याय के खिलाफ खड़ा हुआ. अत्याचार के खिलाफ इस लड़ाई में, उस नौजवान ने निजाम के एक अफसर को मार डाला. वह गिरफ़्तारी से बचने में भी कामयाब रहा. मैं कोमाराम भीम की बात कर रहा हूं. उनकी जयंती 22 अक्टूबर को मनाई गई. उन्होंने अनगिनत लोगों, खासकर आदिवासी समुदाय के लोगों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी. मैं युवाओं से आग्रह करता हूँ कि वे उनके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानने की कोशिश करें.’
हमारे देशी कुत्तों ने भी दिखाई कमाल की हिम्मत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले साल लखनऊ में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में रिया नाम की एक फीमेल डॉग ने सबका ध्यान खींचा था. यह BSF द्वारा ट्रेन किया गया एक मुधोल हाउंड है. रिया ने वहां कई विदेशी नस्लों को पीछे छोड़कर पहला इनाम जीता. हमारे देसी कुत्तों ने भी कमाल की हिम्मत दिखाई है. पिछले साल छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान CRPF के एक देसी कुत्ते ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था. मैं इस दिशा में किए गए प्रयासों के लिए BSF और CRPF को बधाई देता हूं.’
मैंग्रोव समुद्र के इकोसिस्टम का अहम हिस्सा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जैसे पहाड़ों और मैदानों में जंगल होते हैं जो मिट्टी को बांधकर रखते हैं, वैसे ही समुद्र के किनारों पर मैंग्रोव का भी ऐसा ही महत्व है. मैंग्रोव समुद्र के खारे पानी और दलदली जमीन में उगते हैं और समुद्री इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा हैं. सुनामी या चक्रवात जैसी आपदाएं आने पर ये मैंग्रोव बहुत मददगार साबित होते हैं.’
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
6 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
8 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
9 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
10 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines