PM Narendra Modi launch ‘Sankalp Saptah’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में ‘संकल्प सप्ताह’ का आगाज करते हुए, देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर का कार्यक्रम शुरू किया। बता दें कि ‘संकल्प सप्ताह’ (एबीपी) से जुड़ा कार्यक्रम है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इसकी शुरुआत 7 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासन में सुधार करना है।
यह भी पढ़ें – शराब पीते-पीते… गाने पर ‘ऑन ड्यूटी’ टीचर्स के ठुमकों का Video Viral
चिंतन शिविर का आयोजन
इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को लागू करने और एक प्रभावी ब्लॉक विकास की रणनीति तैयार करने के लिए, देश भर में गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किए गए।
हर दिन की थीम
देशभर के सभी 500 आकांक्षी ब्लॉकों में ‘संकल्प सप्ताह’ मनाया जाएगा। 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाले ‘संकल्प सप्ताह’ का प्रत्येक दिन, विकास को समर्पित है, जिस पर सभी एस्पिरेशनल ब्लॉक काम करेंगे। पहले छह दिनों की थीम में ‘संपूर्ण स्वास्थ्य’, ‘सुपोषित परिवार’, ‘स्वच्छता’, ‘कृषि’, ‘शिक्षा’ और ‘समृद्धि दिवस’ शामिल हैं।
भारत मंडपम में जुटेंगे लाखों लोग
सप्ताह का अंतिम दिन, जो कि 9 अक्टूबर, 2023 है, पूरे सप्ताह के दौरान किए गए कार्यों का उत्सव ‘संकल्प सप्ताह – समावेश समारोह’ के रूप में मनाया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में ‘भारत मंडपम’ में देश भर से लगभग 3,000 पंचायत और ब्लॉक-स्तरीय जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं ब्लॉक और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, किसानों और जीवन के अन्य क्षेत्रों के व्यक्तियों सहित लगभग दो लाख लोग कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।
(एएनआई)
संबंधित खबरें
मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
10 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines