नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के एक दिन के दौरे रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 (India Energy Week 2023) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री तुमकुरु में HAL द्वारा बनाई गई एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री को देश को समर्पित करेंगे।
अपने कर्नाटक दौरे के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने रविवार को ने ट्वीट कर कहा ‘मैं कल (6 फरवरी को) कर्नाटक में रहूंगा। बेंगलुरु पहुंचने पर मैं इंडिया एनर्जी वीक 2023 में भाग लूंगा। इसके बाद मैं प्रमुख विकास कार्यों का शुभारंभ करने और विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखने के लिए तुमकुरु जाऊंगा।’
और पढ़िए – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, कहा-यह मेरा आखिरी चुनाव होगा
दरअसल आज से आठ फरवरी तक बेंगलुरु में तीन दिवसीय इंडिया एनर्जी वीक 2023 (India Energy Week 2023) का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद भारत के ऊर्जा ढांचे की बढ़ती ताकत को एनर्जी ट्रांजिशन पावरहाउस के तौर पर विकसित करना और दिखाना है। इसमें 30 हजार से अधिक प्रतिनिधि, करीब एक हजार प्रदर्शक और 500 वक्ता आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जाएगी।
और पढ़िए – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में चल रहा था इलाज
इसके साथ ही प्रधानमंत्री पेट्रोलियम में एथेनॉल मिश्रण उत्तरोत्तर बढ़ाने के लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत ई-20 ईंधन को आरंभ करेंगे। पीएमओ के मुताबिक कर्नाटक के इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी हरित ईंधन के प्रति लोगों में जागरुकता के लिए ग्रीन मोबिलिटी रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही इंडियन ऑयल की ‘अनबॉटल्ड’ पहल के तहत कुछ वर्दियों का अनावरण करेंगे जो प्लास्टिक की पुरानी बोतलों के पुनर्चक्रण से तैयार सामग्री से बनायी जा रही हैं।
इसके अलावे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लि (HAL) के हेलीकॉप्टर कारखाने का लोकार्पण भी करेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है। इसकी आधारशिला भी 2016 में प्रधानमंत्री ने ही रखी थी। साथ ही पीएम मोदी राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के तहत इंडस्ट्रियल टाउनशिप की नींव रखेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
8 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
11 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
11 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
14 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
16 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
16 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
17 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
19 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
19 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines