नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया (PM Modi Indonesia Visit) के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री बाली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी 15 नवंबर को भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री यहां G-20 नेताओं के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित कई प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। आपको बता दें कि भारत 1 दिसंबर से शुरू होने वाले एक साल के लिए G-20 की अध्यक्षता करेगा।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से इंडोनेशिया के बाली में 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा शिखर सम्मेलन के दौरान तीन वर्किंग सेशन होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री प्रतिभाग करेंगे। इनमें खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर वहां मौजूद भारतीय दूतावास के लोग भी खासे उत्साहित है। इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत मनोज कुमार भारती ने कहा कि ‘भले ही प्रधानमंत्री मोदी का इंडोनेशिया का यह दौरा बहुत छोटा हो, लेकिन रणनीतिक रूप से यह दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।’ पीएम मोदी कल यानी 15 नवंबर को भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।
अभी पढ़ें – Gujarat Election 2022: गुजरात के सूरत में ओवैसी का ‘मोदी मोदी’ के नारों और काले झंडों से स्वागत
आपको बता दें कि बाली में होने वाली जी20 समिट में भाग लेने सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख आएंगे। जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो वैश्विक जीडीपी के लगभग 85 प्रतिशत वैश्विक व्यापार के 75 फीसदी से अधिक और दुनिया की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
2 hrs agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
2 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
3 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
10 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines