PM Modi ने दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर को देश को किया समर्पित, मेट्रो विस्तार का भी किया उद्घाटन

PM Modi Inaugurate Yashobhoomi Convention

PM Modi Inaugurate Yashobhoomi Convention : अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दुनिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर समर्पित किया। इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) का निर्माण दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि के नाम से किया गया है।

विज्ञापन

इस 8.9 लाख वर्ग मीटर में फैले इस कन्वेंशन सेंटर का बिल्डअप एरिया 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक है। यहां बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां की सुविधाएं होगी। यशोभूमि में 15 कन्वेंशन सेंटर और 11,000 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है।

विज्ञापन

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारका सेक्टर-21 से द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन

यशोभूमि सेंटर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फुटवियर उद्योग से जुड़े कारीगर और शिल्पकारों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने जूते-चप्पल बनाने वाले कारीगर और मोचियों से भी बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ