हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM आवास पर डेढ़ घंटे चली बैठक खत्म, रक्षा मंत्री, NSA अजीत डोभाल समेत CDS थे मौजूद

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हाई लेवल बैठक चल रही थी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, तीनों सेना प्रमुख और CDS शामिल थी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक हाई लेवल बैठक चल रही थी। करीब डेढ़ घंटे तक प्रधानमंत्री के आवास पर यह बैठक चली है, जिसकी अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री ने की है। इस हाई लेवल बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और तीनों सेना प्रमुख और CDS भी मौजूद थे।

यह बैठक इसलिए अहम जानी जा रही है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है और 30 अप्रैल को  प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक होनी वाली है।


इस बैठक के बाद सभी पैरामिलिट्री फोर्स के डीजी के साथ तीनो सेना प्रमुख की मीटिंग होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह बैठक रात 8 बजे सेना भवन में हो सकती है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पीएम आवास पहुंच गए। उनकी मीटिंग में काफी देर तक चली।

विज्ञापन

अब आगे क्या होगा?

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता हुई इस बैठक के बाद सबकी निगाहें सुरक्षाबलों पर टिकी हुई हैं कि आतंकवाद के खिलाफ क्या एक्शन लिए जाते हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर अटैक कर सकता है। इस संभावना के चलते पाकिस्तान की सेना को अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 30 अप्रैल को होंगी कई अहम बैठकें, पहलगाम हमले के बाद सरकार की रणनीति पर चर्चा संभव

विज्ञापन

वहीं आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी चेक पोस्ट को बंद, पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना, पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सेना के सलाहकारों को एक हफ्ते के अंदर वापस लौटना जैसे फैसले शामिल थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola