PM Narendra Modi Guna Speech Highlights Madhya Pradesh Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने दमोह में रैली को संबोधित किया, इसके बाद गुना पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनका बिना नाम लिए निशाना साधा। पीएम ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता, जो INDI गठबंधन का झंडा लेकर देशभर में घूम रहे हैं। उन्होंने विधानसभा के अंदर भद्दी बातें की। उस वक्त वहां माताएं-बहनें मौजूद थीं।
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का एक भी नेता इस शर्मनाक बयान के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हुआ है। ऐसे लोग आपका भला नहीं कर सकते हैं। क्या वह आपका सम्मान कर सकते हैं? कैसा दुर्भाग्य आया है देश का? कितने नीचे गिरोगे? दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो। मेरी माताएं-बहनें आपके सम्मान में जो कुछ मुझसे हो सकेगा, पीछे नहीं हटूंगा।
कुछ दिनों में सोलर एनर्जी से बिजली होगी मुफ्त, बेचकर कमाई भी करेंगे
जहां उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, जो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं। एक इंजन केंद्र का और एक इंजन भाजपा की राज्य सरकार का मतलब एमपी का तेजी से डबल विकास है। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस मॉडल ‘लापता मॉडल’ था। जल आपूर्ति, विकास, बिजली, रोजगार, सब कुछ गायब था।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने लोगों को सस्ता आटा देने के लिए भारत आटा शुरू किया है। जनऔषधि से लोगों का पैसा बच रहा है। ये आपका बेटा, जो आपकी हर मुसीबत को समझ पाता है। जनऔषधि केंद्रों पर अब दवाएं 80 फीसदी कम मूल्य पर मिलेंगी। 200-300 रुपए वाली दवाएं अब 20-30 रुपए में मिल रही हैं। सरकार आने वाले दिनों में ऐसी सोलर एनर्जी की योजना लाने जा रही है, जिसमें बिजली मुफ्त हो जाएगी, साथ ही आप बिजली बनाकर बेच भी पाएंगे।
जितनी भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं, उतनी ही भक्ति से गरीबों का घर भी बनाए
एमपी में 45 लाख से अधिक परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं। देशभर में 4 करोड़ घर बनाए हैं। अब हमारी बहनें-माताएं लखपति बन रही हैं। हम जितनी भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं, उनकी ही भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। लाखों रुपए के घरों की मालकिन अब महिलाएं हैं।
पीएम मोदी की 5 बड़ी बातें
- हम गरीबों को भूखे पेट नहीं सोने देंगे। इसलिए अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा। अब कांग्रेस मुझ पर मुकदमा करेगी। कांग्रेस ने घोषणा की कि वे चुनाव आयोग जाएंगे और मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे, क्योंकि उन्होंने यह घोषणा करके अपराध किया है। क्या मुझे ऐसा करना चाहिए? कांग्रेस से डर लगता है? मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप मुझे रोकने के लिए दुनिया की किसी भी अदालत में जा सकते हैं लेकिन मैं जनता की अदालत में फैसला लेता हूं।
- जब 10 साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही तो MP का बजट 20 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 80 हजार करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंचा था। केंद्र में हमारी सरकार का सेवाकाल जबसे शुरू हुआ, तो हमारे इस 10 साल के सेवाकाल में एमपी 80 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।
- 2014 से पहले कांग्रेस सरकार किसानों से गेंहू, दलहन और तिलहन की बहुत कम खरीद करती थी और खरीद में देरी भी करती थी। एक तरफ गोदाम में पड़े पड़े अनाज सड़ जाता था। दूसरी तरफ भुखमरी बेतहाशा भारत के गरीबों को परेशान कर रही थी। कांग्रेस के पास इस स्थिति से निपटने का कोई विजन नहीं था।
- देश के किसानों को इस संकट से भाजपा सरकार ने निकाला है। भाजपा सरकार के प्रोत्साहन से अन्न उत्पादन का रिकॉर्ड बना और हमने किसानों से रिकॉर्ड खरीद भी की। इस साल केंद्र सरकार ने 55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे देश के गेंहू किसानों के खातों में भेजे हैं। इसका बहुत बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश के किसानों को भी मिला है।
- भाजपा सरकार चाहे केंद्र में हो या MP में, माताओं-बहनों की सुविधा और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश की 80 लाख से अधिक बहनों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस का कनेक्शन मिला है। इनमें से पौने 2 लाख बहन-बेटियां तो हमारे इस गुना की है।
17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। 17 नवंबर को राज्य में मतदान होगा। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी भी अहम रोल निभा सकती हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन करीब एक साल बाद सिंधिया गुट के कई विधायकों ने बगावत कर दी थी। नतीजा भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाई।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की जहरीली हवा में अब NO2 क्या नई बला है, जो लोगों का फेफड़े कर रही खराब?
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
5 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
6 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
8 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
9 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
10 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
12 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
14 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
14 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines