PM Narendra Modi on Parliament Security Breach: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि संसद में हुई घटना पर राजनीति करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें इसकी गहराई में जाकर इसका हल निकालना चाहिए। पीएम ने कहा कि लोकसभा स्पीकर इस पर जरूरी कदम उठा रहे हैं। वहीं जांच एजेंसियां जांच में जुटी है ताकि ऐसी घटना फिर कभी नहीं हो। ऐसी घटनाओं पर तो विपक्ष को भी साथ आना चाहिए क्योंकि यह देश की संसद से जुड़ा विषय है।
वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी सभी सांसदों को पत्र लिखा है। स्पीकर ने अपने पत्र में 13 दिसंबर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं उन्होंने कहा कि हमनें एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि 13 दिसंबर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के दिन ही हमनें सदन में चिंता व्यक्त की थी। हमनें सभी दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श कर संसद की सुरक्षा को मजबूत करने के संबंध में सुझाव मांगे थे।
यह भी पढ़ेंः डायमंड बोर्स का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी- सूरत की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ा
सीटों की गिनती से ज्यादा अहम है जीत
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर हमनें आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस पर ऐतिहासिक निर्णय दे दिया है। अब जम्मू कश्मीर एक बार फिर विकास और शांति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत से हमारी पार्टी के कामों पर जनता की मुहर है। एक प्रकार से यह संकेत देती है अगले चुनावों में भी हम दोबारा जीतकर सत्ता में लौट रहे हैं। पीएम ने कहा कि सीटों की गिनती से ज्यादा अहम हमारे लिए जीत है।
तीन राज्यों में नए सीएम पर
तीन राज्यों में नये मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि तीनों ही चेहरे नए नहीं हैं। उनके पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। जब कोई व्यक्ति लगातार एक ही पद पर रहता है तो बाकी लोगों का ध्यान दूसरे व्यक्तियों पर से हट जाता है। वहीं अगले साल 22 जनवरी को राम जन्म भूमि के उद्घाटन को लेकर उन्होंने कहा कि ये दिन हर घर में राम के आने का है। ये पर्व देश के 140 करोड़ लोगों को खुशी और संतोष का सबसे बड़ा अवसर है।
यह भी पढ़ेंः Parliament Security Breach: स्पेशल सेल ने राजस्थान से बरामद किये जलाए गए फोन
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines