PM Narendra Modi extends countrymen greetings Dhanteras: धनतेरस की सही तिथि को लेकर इस बार कोई कंफ्यूजन नहीं है। सभी ज्योतिर्विद और पंचांगों के मुताबिक, 10 नवंबर यानी आज धनतेरस का त्योहार है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी सदैव स्वस्थ, समृद्ध और प्रसन्न रहें, ताकि विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे।
धनतेरस पर की जाती है खरीदारी
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर लिखा कि देश में मेरे परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक धनतेरस के शुभ त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी सदैव स्वस्थ, समृद्ध और प्रसन्न रहें, ताकि विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे। बता दें कि धनतेरस के दिन कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा के अलावा खरीदारी भी की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस पर कुबेर देव के संग-संग मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की स्थिरता बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: Dhanteras 2023: मां लक्ष्मी को बेहद पसंद हैं 5 चीजें, धनतेरस पर इन्हें घर लाने से बढ़ेगी सुख-समृद्धि
धनतेरस प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। धनतेरस, सिद्धि विनायक गणेश, धन की देवी महालक्ष्मी और कुबेर की पूजा के लिए समर्पित है, जो नई खरीदारी के लिए एक शुभ दिन है। इस दिन सोने और चांदी के आभूषण, बर्तन, बरतन, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य चीजों की पर्याप्त बिक्री देखी जाती है। गौरतलब है कि झाड़ू की खरीदारी विशेष रूप से शुभ मानी जाती है।
धनतेरस पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5.47 बजे से लेकर 7.43 बजे तक है। ऐसे में शुभ मुहूर्त की इस अवधि में भी पूजा कर लेना अच्छा रहेगा। क्योंकि शुभ समय में किए गए कार्यों का फल भी शुभ-मंगल ही प्राप्त होता है। इसके अलावा प्रदोष काल शाम 5 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस आज, नोट करें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और सही विधि
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines