दोहा पर इजराइल द्वारा मंगलवार को किए गए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिंता जाहिर की है. पीएम मोदी ने बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात करते हुए हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की. इस दौरान उन्होने कहा कि ‘भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए, और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है’
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मंगलवार को कतर के दोहा में किए गए हमले के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की. भारत कतर के भाईचारे वाले राज्य की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है. हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से मुद्दों के समाधान और तनाव को बढ़ने से रोकने का समर्थन करते हैं. भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए, और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है.’
यह भी पढ़ें- इजरायल ने कतर में हमास के सीनियर नेताओं पर किया हमला, दोनों के मारे जाने का दावा
इजरायली सेना ने किया था हमले का दावा
मंगलवार को कतर के दोहा में एयर स्ट्राइक हुई थी. जिसके बाद इजरायली सेना ने दोहा में हमास के नेताओं को टारगेट पर लेकर एयर स्ट्राइक करने का दावा किया था. आईडीएफ और शिन बेट ने घोषणा की है कि इजरायली वायु सेना की ओर से किए गए हमले में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया गया था. हमले के बाद कतर की ओर से इस पर तिखि प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है. जिसके बाद बुधवार को पीएम मोदी ने हमले को लेकर चिंता जाताई है.
यह भी पढ़ें- दोहा हमलों पर ट्रंप का बयान बोले- ‘जानकर बुरा लगा लेकिन हमास का सफाया जरूरी’
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines