Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रोजगार मेले में 70,126 नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि आज 70 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। रोजगार मेला एनडीए-बीजेपी सरकार की नई पहचान बन गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी भूमिकाओं में कदम रखने वालों के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवधि है क्योंकि ‘आजादी का अमृत काल’ शुरू हो गया है, जहां नए नियुक्त व्यक्ति अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य लेकर चलेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया हमारी विकास यात्रा में साथ चलने को तत्पर है। भारत को लेकर विश्वास और हमारी अर्थव्यवस्था पर इतना भरोसा पहले कभी नहीं रहा। तमाम कठिनाइयों के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियां उत्पादन के लिए भारत आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है। स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है। सरकार से मदद पाने वाले ये नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं।
पीएम बोले- रोजगार मेला एनडीए सरकार की पहचान बना
पीएम मोदी ने कहा कि ये रोजगार मेले NDA और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं। मुझे खुशी है कि बीजेपी के शासन वाली सररकारें भी लगातार इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर रही हैं। जो लोग इस समय सरकारी नौकरी में आ रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। आपके सामने अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।
अलग-अलग विभागों में की गई है युवाओं की निुयक्ति
जानकारी के अनुसार, आज होने वाली नियुक्ति केंद्र सरकार के विभागों के अलावा राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में की गई है। देशभर में चयनित नव-नियुक्त कर्मचारियों का चयन सरकार के अलग-अलग विभागों में किया गया है। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ फाइनैंशियल सर्विसेज, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ एटोमिक एनर्जी, रेल मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स और गृह मंत्रालय शामिल हैं।
बता दें कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के जरिए खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिल रहा है। इस पोर्टल पर 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। ये कर्मचारी कहीं से भी और किसी भी डिवाइस के जरिए इसके साथ जुड़ सकते हैं।
71 हजार लोगों को दिया था नियुक्ति पत्र
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 मई 2023 को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया था। पिछले साल जून में प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि अगले डेढ़ सालों में 10 लाख लोगों को मिशन मोड में सरकारी नौकरी दी जाएगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने जून 2022 में सभी सरकारी मंत्रालयों और विभागों में खुद खाली पदों की समीक्षा की थी जिसके बाद बड़े स्तर पर भर्ती करने का फैसला लिया गया था।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
5 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines